एक्सप्लोरर

MCD Result 2022: दिल्‍ली के इन दंगा प्रभावित रहे इलाकों में बीजेपी जीती न आप, यहां वोटर्स ने कांग्रेस पर जताया भरोसा

Delhi MCD Results: एमसीडी में कांग्रेस के प्रत्याशी उन्हीं सीटों पर आगे निकले, जहां पर मुस्लिम निर्णायक भूमिका में थे. कांग्रेस ने इस बार दो दर्जन मुस्लिमों को टिकट दिया था.

Delhi MCD Results 2022: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में मुस्लिम मतदाताओं ने दिल्ली नगर निगम के चुनावों में बड़े पैमाने पर कांग्रेस को वोट दिया. इसे राजनीतिक हलकों में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के साथ अल्पसंख्यक समुदाय का मोहभंग कहा जा सकता है. माना जा रहा है कि अधिकांश मुस्लिम वोटर आप से नाराज चल रहे थे. ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार में रहते हुए अरविंद केजरीवाल ने मुस्लिमों से दूरी बनाए रखी.

बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. वहीं बीजेपी के खाते में 104 सीटें गई. कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल की. साथ ही तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया. देखा जाए तो इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. एमसीडी में कांग्रेस के प्रत्याशी उन्हीं सीटों पर आगे निकले, जहां पर मुस्लिम निर्णायक भूमिका में थे. कांग्रेस ने इस बार दो दर्जन मुस्लिमों को टिकट दिया था. कांग्रेस को इसी का फायदा एमसीडी चुनाव में मिला है.

ये मुस्लिम बहुल सीटें जीती कांग्रेस 

जाकिर नगर 189 नंबर वॉर्ड से कांग्रेस प्रत्याशी नाजिया दानिश ने जीत दर्ज की. इस सीट पर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सलमा आरिज को मात दी. इसके साथ ही, मुस्लिम बहुल अबु फजल वॉर्ड 188 से कांग्रेस प्रत्याशी अरीबा खान ने जीत दर्ज किया. अरीबा ने आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे वाजिद खान को मात दी. सीलमपुर इलाके की चौहान बांगर वॉर्ड नंबर 227 से कांग्रेस की शगुफ्ता चौधरी जुबैर ने जीत दर्ज की है. उन्होंने आम आदमी पार्टी की असमा बेगम को मात दी.

इसके साथ ही कबीर नगर वॉर्ड से कांग्रेस के जारिफ ने आम आदमी पार्टी के साजिद को मात दी. शास्त्री पार्क नगर वॉर्ड से कांग्रेस समीर अहमद ने जीत दर्ज की है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के आदित्य चौधरी को मात दी. मुस्तफाबाद वॉर्ड से कांग्रेस की सबीला बेगम ने बाजी मारी. बृजपुरी वॉर्ड से कांग्रेस की नाजिया खातून ने आम आदमी पार्टी की अरफीन नाज को हराया. ये सभी सीटें जहां कांग्रेस ने आप को हराया, यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक बताई जाती है. इसे देख स्पष्ट तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुस्लिम वोटर्स ने आप को छोड़ कांग्रेस की ओर जाने का मन बनाया. 

कांग्रेस की नौ सीटों में आया नगर और निहाल विहार वॉर्ड को छोड़कर बाकी सभी वॉर्ड बृजपुरी, मुस्तफाबाद, कबीर नगर, शास्त्री पार्क, चौहान बांगर, जाकिर नगर और अबुल फजल एंक्लेव मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं. भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए मुस्लिम मतदाताओं के पास आप या कांग्रेस ही विकल्प हैं. इन कारणों के बाद इन सात सीटों पर मुसलमानों ने कांग्रेस का चुनाव किया. 

ये भी पढ़ें: MCD Results 2022: 'BJP का खेल शुरू, लेकिन...', मनीष सिसोदिया का सनसनीखेज आरोप, आदेश गुप्ता ने पूछा- घबरा क्यों रहे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर बयान से जुड़ा है केस, कांग्रेस क्या बोली?
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर बयान से जुड़ा है केस, कांग्रेस क्या बोली?
'अनगिनत खुलासे के बाद...', खरगे का चुनाव आयोग पर आरोप, BJP को घेरा
'अनगिनत खुलासे के बाद...', खरगे का चुनाव आयोग पर आरोप, BJP को घेरा
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget