एक्सप्लोरर

मोदी सरकार ने निर्दोषों को फर्जी मामले में फंसाने वाला 'गुजरात मॉडल' लागू किया- दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पी चिदंबरम के मामले को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने निर्दोषों को फर्जी मामले में फंसाने वाला 'गुजरात मॉडल' लागू किया है.

भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार ने "शासन का गुजरात मॉडल" लागू किया है, जिसका मकसद निर्दोष लोगों को फंसाना और फर्जी मामले दर्ज करना है. कांग्रेस नेता दिग्विजय ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र की यह सरकार दुश्मनी को बढ़ावा दे रही है.

कांग्रेस नेता ने कहा, "ये लोग आज सत्ता में, शासन का गुजरात मॉडल लागू कर रहे हैं. निर्दोष लोगों को फंसा रहे हैं, झूठे मामले दर्ज कर रहे हैं, जैसा कि इन्होंने गुजरात में किया था." हालांकि, उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के खिलाफ ईडी के मामले के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की.

चिदंबरम के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय ने कहा, "मैं इसकी निंदा करता हूं. उन्हें झूठा फंसाया गया है. किसी भी मामले में उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है. मैं 1984-85 से उन्हें जानता हूं, वह ईमानदार हैं और कभी भी नियम और कानून के खिलाफ काम नहीं करते हैं."

कांग्रेस नेता ने प्रदेश में 15 साल रही बीजेपी सरकार की ओर इशारा करते हुए यह भी कहा, "बीजेपी ने मुझे 15 साल तक फंसाने की कोशिश की. लेकिन, कोई मामला नहीं था. ईडी, आयकर, सीबीआई और मेरे खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में भी कुछ नहीं है. अगर उनके पास मेरे खिलाफ सबूत होते, तो क्या मैं खुले तौर पर उनका विरोध कर पाता."

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के अपने आप गिर जाने वाले बीजेपी के कई नेताओं के बयान पर दिग्विजय ने कहा कि बीजेपी के नेता विपक्ष में होने को पचा नहीं पा रहे हैं. उन्हें सत्ता भोगने की आदत हो गई है इसलिये वे प्रदेश में सत्ता खोने के बाद से परेशान हैं.

CM ममता बनर्जी का विवादित बयान, बोलीं- चंद्रयान मंदी से ध्यान भटकाने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget