एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: 14 दिन सरकारी क्वॉरन्टीन में रहेगा वधावन परिवार, सीबीआई तय करेगी कब होगी गिरफ्तारी

सीबीआई ने महाबलेश्वर के जिला मजिस्ट्रेट को कहा कि वधावन बधुओं को 14 दिनों के क्वॉरंटीन सेंटर में रखा जाए.कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को देखते हुए सीबीआई ने ये मांग की है.

नई दिल्ली: डीएचएफएल मामले के आरोपी वधावन बंधुओं के बारे में सीबीआई ने महाबलेश्वर के जिला मजिस्ट्रेट को कहा है कि इन सभी लोगों को 14 दिन के सरकारी क्वॉरंटाइन में रखा जाए. इस दौरान सीबीआई यह निर्णय ले लेगी कि इन्हें कब और कैसे गिरफ्तार करना है. सीबीआई ने यह निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि सीबीआई को शक है कि इनमें से कुछ लोग कोरोना का शिकार भी हो सकते हैं.

सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया की वधावन बंधुओं की ओर से लगातार सीबीआई को सहयोग नहीं किया जा रहा था. जिसके चलते सीबीआई ने वधावन बंधुओं के गैर जमानती वारंट कोर्ट से जारी कराए थे. कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद कोरोना वायरस का कहर सामने आ गया. जिसके चलते पूरे भारत में लॉकडाउन कर दिया गया. साथ ही सीबीआई ने भी ऐसे में यह निर्णय लिया कि केवल मामलों की जांच जारी रखी जाए और इस दौरान जो भी दस्तावेज मौजूद हैं उनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाए.

सीबीआई सूत्रों का मानना है कि अगर इस दौरान किसी भी मामले में किसी की गिरफ्तारी की जाती है तो सबसे पहले उसे मेडिकल नियमों के मुताबिक 14 दिन की क्वॉरंटीन में रखना जरूरी होगा. जिससे वह इस महामारी को आगे ना फैला सके. अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारी के समय यह पता नहीं होता है कि जिसे गिरफ्तार किया गया है उसे यह बीमारी है या नहीं.

वधावन के मामले में महाबलेश्वर से सूचना मिलने के बाद सीबीआई मुख्यालय में बैठक हुई और इस बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया की इन लोगों में से कुछ लोग कोरोना के शिकार हो सकते हैं. लिहाजा ऐसे में इनकी गिरफ्तारी करना उचित नहीं है. बैठक में स्पष्ट तौर पर कहा गया कि महाबलेश्वर स्थानीय प्रशासन को इस बारे में सूचित कर दिया जाए कि वह इन सभी लोगों को 14 दिन के लिए सरकारी क्वॉरंटाइन में रखें इसका साफ मतलब निकलता है कि ये लोग 14 दिन तक कहीं भी आ जा ना सकें.

मुंबई प्रशासन को बताया गया है कि इन 14 दिनों के दौरान सीबीआई यह निर्णय ले लेगी कि इन लोगों को कहां कब कैसे गिरफ्तार करना है. साथ ही यदि सीबीआई को इस मामले में गैर जमानती वारंट की तिथि को बढ़ाना पड़ता है तो सीबीआई उसके लिए भी कोर्ट में जाएगी. फिलहाल सीबीआई की रणनीति के मुताबिक यह लोग अगले 14 दिनों तक स्थानीय प्रशासन की क्वॉरंटाइन में रहेंगे. ध्यान रहे कि सीबीआई ने इस घोटाले में मुकदमा दर्ज किया हुआ है और इसको लेकर वधावन बंधुओं के यहां छापेमारी भी की गई थी.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली: सील किये गए इलाकों में ना हो जरूरी सामान की दिक्कत, सरकार और प्रशासन ने उठाए समुचित कदम

Lockdown: यूपी पीसीएस मेंस 2019 और आरओ –एआरओ प्रीलिम्स 2016 परीक्षा हुई स्थगित, पढ़ें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
E20 पेट्रोल विवाद पर बोले नितिन गडकरी, कहा- विरोध के पीछे था ‘पेड कैंपेन’
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget