एक्सप्लोरर

दिल्ली: सील किये गए इलाकों में ना हो जरूरी सामान की दिक्कत, सरकार और प्रशासन ने उठाए समुचित कदम

दिल्ली सरकार ने सील किए गए इलाकों को लेकर जरूरी कदम उठाए हैं.सील किए गए इलाकों में जरूरी समान की कमी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

नई दिल्ली: कोरोना से लड़ने के लिए देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया गया. वहीं अब दिल्ली समेत अलग-अलग राज्यों ने हॉटस्पॉट की पहचान कर ऐसे इलाकों को सील कर दिया है. देश की राजधानी दिल्ली में जिन इलाकों को सील किया गया है उन इलाकों के लोगों को किसी तरह से खाने-पीने की दिक्कत ना हो इस बात का भी खासा ध्यान दिया जा रहा है.

इसी वजह से कई ऐसे इलाकों के आसपास जहां सब्जी, फल और दूध की दुकानें खुली हुई है तो वहीं जहां पर यह दुकाने नहीं है वहां पर स्थानीय इलाकों के दुकानदारों के नंबर लोगों को दे दिए गए हैं जिसे कि वह घर बैठे सामान मंगा सकें.

सील इलाकों में अंदर जानवर, बाहर आना पूरी तरह प्रतिबंधित

दिल्ली सरकार ने दिल्ली में भी ऐसी जैसी जगहों को चिन्हित किया है जो कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट के तौर पर चिन्हित किये गए हैं. यह वह इलाके हैं जहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सामने आई थी. इसी को देखते हुए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों और अलग-अलग इलाकों में बनी सोसाइटी को सील कर दिया गया. अब कोशिश की जा रही है कि इन सोसाइटी के बाहर फल सब्जी और दूध जैसी जरूरत की चीजों की दुकानें लगा दी जाए.

जिससे कि लोगों को सोसाइटी से बाहर जाने की जरूरत ना पड़े और उनको सोसाइटी के गेट पर ही सामान मिल जाए, लेकिन जिन जगहों पर सोसायटी के गेट के बाहर सामान उपलब्ध नहीं है वहां पर सोसायटी के लोगों को आसपास की दुकानों और उनसे दुकानदारों के नंबर दे दिए गए हैं जिससे कि वह जरूरत पड़ने पर अपने उपयोग का सामान फोन करके सोसाइटी तक मंगा लें.

सामान सोसाइटी के गेट पर पहुंचने के बाद ग्राहक को जानकारी दे दी जाती है जिसके बाद वह अपना सामान गेट से अपने घर तक ले जा सकते हैं. क्योंकि ऐसी सोसाइटी के ना तो किसी को अंदर जाने की अनुमति होती है और ना ही बाहर आने की.

भीलवाड़ा के सफल मॉडल को अपना कर कोरोना को हराने की कोशिश

दिल्ली में ऐसे 20 हॉटस्पॉट को चिन्हित किया गया है. मकसद यही है कि हॉटस्पॉट वाले इलाकों से कोरोना बाकी इलाकों में ना पहुंचे. कमोवेश यह वही मॉडल है जिसको राजस्थान के भीलवाड़ा में सफलता के साथ अमल में लाया गया था और उसका सफल नतीजा भी देखने को मिला था. लिहाजा अब कोशिश यही की जा रही है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बने कोरोना के हॉटस्पॉट पर कड़ी नजर रखी जाए जिससे कि यह महामारी बाकी इलाकों में ना पहुंचे.

ये भी पढ़ें-

श्याम सुंदर कलानी ने निभाया था 'रामायण' में सुग्रीव और बाली का किरदार, कैंसर से हुआ निधन

Coronavirus: सनराइजर्स हैदराबाद की सराहनीय पहल, 10 करोड़ रुपये दान दिए

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget