एक्सप्लोरर

Lockdown: यूपी पीसीएस मेंस 2019 और आरओ –एआरओ प्रीलिम्स 2016 परीक्षा हुई स्थगित, पढ़ें डिटेल्स

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2019 और समीक्षा अधिकारी /सहायक समीक्षा अधिकारी प्रीलिम्स परीक्षा 2016 को स्थगित कर दिया है.

UP PCS Main 2019: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा 2019 और समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2016 को स्थगित कर दिया है. इन परीक्षाओं के स्थगन की सूचना से संबंधित नोटिस आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड है. परीक्षार्थी इसे यहाँ से चेक कर सकते हैं. नोटिस में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज ने कोविड – 19 की रोकथाम के दृष्टिगत अपरिहार्य कारणों से निम्नलिखित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है.
  1. सम्मिलित राज्य /प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा – 2019 जो कि दिनांक 20 अप्रैल से प्रस्तावित है.
  2. समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा 2016 जो कि 3 मई 2020 को प्रस्तावित है.
नोटिस में आगे कहा गया है कि इन परीक्षाओं के लिए अगली तिथि की घोषणा यथासमय ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी. जो अभ्यर्थी इन परीक्षाओं से संबंध रखते हैं वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. बतादें कि अभी तक यूपी पीसीएस परीक्षा -2019 की प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए सभी परीक्षार्थियों से मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की हार्डकॉपी नहीं ली जा सकी है. प्रारंभिक परीक्षा में पास उम्मीदवारों की हार्डकॉपी आयोग में डाक द्वारा या स्वयं के द्वारा जमा कराने की अंतिम तिथि  19 अप्रैल 2020 निर्धारित है. यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2019 का परिणाम 17 फरवरी 2020 को घोषित किया गया था. प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल 318147 परीक्षार्थियों में से केवल 6320 परीक्षार्थियों को पीसीएस मेंस के लिए उत्तीर्ण किया गया था. आपको यह भी बतादें कि पेपर लीक होने के विवाद के कारण समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) प्री  परीक्षा- 2016 को 14 जनवरी 2020 को आयोग ने निरस्त कर दिया था. इसकी प्रीलिम्स परीक्षा 27 नवंबर 2016 को आयोजित की गई थी. आयोग ने इस परीक्षा को दोबारा 3 मई 2020 को आयोजित करवाने का फैसला लिया था. परन्तु कोरोना के कारण इसे पुनः स्थगित कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन परीक्षाओं को किया स्थगित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज ने पीसीएस मेंस 2019 और आरओ/एआरओ प्रीलिम्स 2016 के पहले निम्नलिखित परीक्षाओं को भी स्थगित कर चुका है.
  1. यूपीपीएससी खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) परीक्षा जो कि 22 मार्च 2020 को प्रस्तावित थी.
  2. यूपीपीएससी कम्प्यूटर सहायक भर्ती परीक्षा जो कि पांच अप्रैल 2020 को प्रस्तावित को प्रस्तावित थी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget