एक्सप्लोरर

एसआईटी ने कर्नाटक ‘धर्मस्थल’ क्षेत्र में सामूहिक कब्रों की जांच के तहत सातवें स्थान पर खुदाई शुरू की

मंगलुरु के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कहा कि मृत्यु का कारण जानने या यह पुष्टि करने के लिए कि क्या दुर्भावनापूर्ण इरादे से शवों को दफनाया गया था, इसके लिए एक पूरे या लगभग पूरे मानव कंकाल की आवश्यकता होगी.

विशेष जांच दल (SIT) ने कर्नाटक की मंदिर नगरी धर्मस्थल में सातवें चिह्नित स्थान पर शुक्रवार (1 अगस्त, 2025) को खोदाई शुरू कर दी. यह खोदाई क्षेत्र में सामूहिक कब्रों के आरोपों को लेकर जारी जांच का हिस्सा है. इससे एक दिन पहले छठे चिह्नित स्थान पर खोदाई के दौरान कंकाल बरामद किए गए थे.

पुलिस के अनुसार, एसआईटी ने खोदाई के लिए श्रमिक और भारी मशीनरी समेत अतिरिक्त कर्मी तैनात कर चिह्नित स्थानों पर खोदाई कार्य तेज कर दिया है. एक पूर्व सफाई कर्मचारी की ओर से गुप्त रूप से की गई शिकायत के आधार पर खोदाई के लिए कुल 15 स्थानों की पहचान की गई है.

पुलिस ने कहा कि इन स्थानों पर मिले अवशेषों के फोरेंसिक विश्लेषण के आधार पर आगे की खोदाई की जाएगी. मंगलुरु के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कहा कि मृत्यु का कारण जानने या यह पुष्टि करने के लिए कि क्या दुर्भावनापूर्ण इरादे से शवों को दफनाया गया था, इसके लिए एक पूरे या लगभग पूरे मानव कंकाल की आवश्यकता होगी.

उन्होंने कहा कि अलग-अलग मिली हड्डियां या आंशिक अवशेष कानूनी निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं दे सकते. आरोपों के जवाब में धर्मस्थल ग्राम पंचायत के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 1995 से अब तक गांव के विभिन्न हिस्सों में 200 से अधिक लावारिस या अज्ञात शव दफनाए गए हैं.

कब्रिस्तान के लिए कोई निश्चित जगह नहीं होने के कारण ऐसे शवों को नदी के किनारे, जंगल के किनारे और सरकारी भूमि पर दफनाया जाता था. पुलिस का कहना है कि जांच ‘दस्तावेजी सबूतों’ और ‘जमीनी स्तर की जानकारी’ के आधार पर की जा रही है. आगे की कार्रवाई फोरेंसिक विश्लेषण के नतीजों पर निर्भर करेगी.

छठे चिह्नित जगह पर मानव कंकाल मिलने के बाद एसआईटी ने खोदाई स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी संभावित साक्ष्य नष्ट न हो या उसके साथ छेड़छाड़ न हो. धर्मस्थल में पिछले दो दशकों में सामूहिक हत्याकांड, दुष्कर्म और शवों को दफनाने के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने विशेष जांच दल गठित किया है.

शिकायतकर्ता (एक पूर्व सफाईकर्मी जिसकी पहचान उजागर नहीं की गई है) ने दावा किया है कि उसने 1995 और 2014 के बीच धर्मस्थल में काम किया था और उसे धर्मस्थल में महिलाओं और नाबालिगों समेत कई लोगों के शवों को दफनाने के लिए मजबूर किया गया था. बहरहाल, पूर्व सफाई कर्मचारी की पहचान उजागर नहीं की गयी है. उसने आरोप लगाया था कि कुछ शवों पर यौन उत्पीड़न के निशान थे. सफाईकर्मी ने इस संबंध में मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget