एक्सप्लोरर

'बेबुनियाद और गैर-जिम्मेदाराना आरोपों पर नहीं देते ध्यान', राहुल गांधी के वोटों की चोरी वाले बयान पर चुनाव आयोग की दो टूक

ECI on Rahul Gandhi: चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया. ECI ने कहा कि हम रोज-रोज लगाए जा रहे ऐसे बेबुनियाद आरोपों को नजरअंदाज करते हैं.

भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लगाए गए मतदाता चोरी के आरोपों को खारिज किया. चुनाव आयोग ने चुनाव अधिकारियों से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम करते हुए गैर-जिम्मेदाराना बयानों को नजरअंदाज करने को कहा है.

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में शुक्रवार (1 अगस्त 2025) को चुनाव आयोग पर वोट चोरी आरोप लगाया और कहा कि हमारे पास इसके पुख्ता सबूत हैं. बिहार एसआईआर पर उन्होंने कहा, "इस वोट चोरी में चुनाव आयोग शामिल है और मैं ये हल्के में नहीं कह रहा हूं. मैं ये पुख्ता सबूत के साथ बोल रहा हूं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चुनाव आयोग में ऊपर से नीचे तक जो भी इस काम में शामिल है, हम उसे नहीं छोड़ेंगे."

बेबुनियाद आरोपों को नजरअंदाज करते हैं- ECI

चुनाव आयोग ने कहा, "हम रोज-रोज लगाए जा रहे ऐसे बेबुनियाद आरोपों को नजरअंदाज करते हैं. रोज-रोज दी जा रही धमकियों के बावजूद निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम कर रहे चुनाव कर्मियों को ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयानों पर ध्यान न देने के लिए कहा गया है."

हमने अपनी जांच शुरु की- राहुल गांधी

चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा, "मध्य प्रदेश और लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद विपक्ष का संदेह और बढ़ गया. महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद यह और गहरा हो गया. खासकर जब हमने देखा कि अंतिम मतदाता सूची में अचानक एक करोड़ नए मतदाता जुड़ गए हैं. भी हमें एहसास हुआ कि चुनाव आयोग कोई कार्रवाई नहीं करेगा इसलिए हमने अपनी जांच शुरु की."

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी जांच में जो कुछ सामने आया है, वह 'परमाणु बम' से कम नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि एक बार यह फट गया तो चुनाव आयोग के पास छिपने की कोई जगह नहीं बचेगी. इंडिया गठबंधन बिहार एसआईआर को लोकतंत्र पर हमला बता रहा है और इसे रोकने की मांग कर रहा है.

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी के बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, कहा- ‘वे अब छोटे बच्चे नहीं रहे’; संसद में हंगामे पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भविष्य की तकनीक के लिए बड़ी डील: भारत-नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर को लेकर हुआ ऐतिहासिक समझौता
भविष्य की तकनीक के लिए बड़ी डील: भारत-नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर को लेकर हुआ समझौता
केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ ने किया सरेंडर, POCSO के आरोपी बेटे को पिता ने खुद पुलिस को सौंपा
केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ ने किया सरेंडर, POCSO के आरोपी बेटे को पिता ने खुद पुलिस को सौंपा
‘रिटायरमेंट में बचे थे सिर्फ 7 महीने’, नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मनीषा मंधारे के बारे में प्रिंसिपल ने क्या कहा?
‘रिटायरमेंट में बचे थे सिर्फ 7 महीने’, नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मनीषा मंधारे के बारे में प्रिंसिपल ने क्या कहा?
NEET पेपर लीक: NTA में हुआ बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नए जॉइंट सेक्रेटरी और जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति
NTA में हुआ बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नए जॉइंट सेक्रेटरी और जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति

वीडियोज

Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans
Cannes में Alia Bhatt को लेकर शुरू हुई नई बहस, ‘Who Is She?’ वीडियो वायर

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा: रिहायशी अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत, पत्नी और बेटी भी मारे गए
IDF का बड़ा दावा: 7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा, इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन की मौत
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
Saturday Box Office: 'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
Embed widget