एक्सप्लोरर

फ्लाइट में गंदी हरकत करने वाले यात्रियों की अब खैर नहीं! DGCA ने जारी की एडवाइजरी- जानें क्या कहा

DGCA Advisory for Flights: भारतीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विमान यात्रा के दौरान उपद्रव या शरारतें करने वाले यात्रियों से निपटने के संबंध में सभी एयरलाइंस को एक एडवाइजरी जारी की है.

DGCA Advisory for Indian Airlines: एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में किसी यात्री द्वारा सह-यात्रियों पर कथित तौर पर पेशाब करने की 2 घटनाएं सामने आने पर हाल ही में बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया था. ऐसी घटनाओं के बाद अब देश के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 'गंदी हरकत' करने वाले यात्रियों से निपटने के लिए एयरलाइंस को एक एडवाइजरी जारी की है.

शेड्यूल्ड एयरलाइंस के हेड ऑफ ऑपरेशंस को भेजे गए दिशा-निर्देशों में रेगुलेटर ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर रोकथाम  के उपकरणों (Restraining Device) का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. DGCA ने आगे कहा कि हाल के मामलों ने हवाई सफर कराने वाली एयरलाइंस की छवि को धूमिल किया है. DGCA के बयान में का गया, "हाल के दिनों में हुई फ्लाइट के दौरान विमान में कुछ यात्रियों के बुरे-व्यवहार और अनुचित आचरण की कुछ घटनाओं पर DGCA ने ध्यान दिया है. जिसमें यह देखा गया है कि पोस्ट होल्डर्स, पायलट और केबिन क्रू सदस्य उचित कार्रवाई करने में विफल रहे हैं."

हवाई यात्रा को लेकर एयरलाइंस को रखना होगा ध्‍यान

DGCA की ओर से कहा गया, "इस तरह की अप्रिय घटनाओं के प्रति एयरलाइंस के 'कार्रवाई न करने, अनुचित कार्रवाई करने या उनकी चूक ने सोसायटी के विभिन्न तबकों में हवाई यात्रा (Air Travel) की छवि को धूमिल किया है,". इसके बाद DGCA की ओर एक एडवाइजरी जारी की गई.

एडवाइजरी में कही गईं ये बातें:

  1. DGCA का कहना है कि यदि किसी यात्री को संभालने से संबंधित कोई स्थिति सामने आती है, तो "स्थिति का तुरंत आकलन करने के लिए पायलट-इन-कमांड रिस्‍पॉन्सिबल होता है. यदि केबिन क्रू स्थिति को न संभाल पाए उस सूचना को आगे की कार्रवाई के लिए एयरलाइन के सेंट्रल-कंट्रोल को रिले कर सकता है."
  2. यदि "वर्बल कम्युनिकेशन" से स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाए, सुलह के सभी दृष्टिकोण समाप्त हो जाएं तो "रोकथाम के उपकरणों की मदद लेनी चाहिए."
  3. "ऑपरेशंस के हेड को एडवाइज दी जाती है कि वे पायलटों, केबिन क्रू और डायरेक्टर-इन-फ्लाइट सर्विस को DGCA को सूचित करते हुए उपयुक्त साधनों के माध्यम से "हरकत करने वाले यात्रियों" से निपटने के विषय पर अपनी संबंधित एयरलाइनों के बारे में संवेदनशील बनाएं."
  4. रेगुलेटर ने एयरलाइंस द्वारा नियमों का पालन नहीं करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.

इन घटनाओं के बाद जारी की गई एडवाइजरी

यह एडवाइजरी तब आई है जब, एयर इंडिया की फ्लाइट में 2 यात्रियों ने फ्लाइट में सफर कर रहे अन्‍य यात्रियों पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तरह की एक घटना 26 नवंबर की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में हुई, वहीं दूसरी घटना 6 दिसंबर की पेरिस-दिल्ली फ्लाइट के दौरान की बताई जा रही है. 

यह भी पढ़ें: The Voice of Global South: भारत करेगा वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट की मेजबानी, 100 देशों को दिया न्यौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget