एक्सप्लोरर

पैरोल पर बाहर आए डेरा चीफ राम रहीम से बीजेपी नेता ने लिया आशीर्वाद, सोशल मीडिया पर Video वायरल

Dera Chief Ram Rahim On Parole: पैरोल पर जेल से बाहर आए बलात्कार के दोषी राम रहीम सुर्खियों में छा गए. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने एक सत्संग किया जिसमें कई बीजेपी नेता शामिल हुए.

Ram Rahim Satsang: बलात्कार का दोषी राम रहीम (Ram Rahim) इन दिनों पैरोल (Parole) पर जेल से बाहर है. कैद से बाहर आने के बाद उसने एक ऑनलाइन सत्संग किया. ये सत्संग मंगलवार 18 अक्टूबर 2022 को उत्तर प्रदेश के बागपत में आयोजिक हुआ. इस सत्संग में हरियाणा बीजेपी (Haryana BJP) के बड़े-बड़े नेताओं ने हाजिरी लगाई. राम रहीम के इस ऑनलाइन सत्संग कार्यक्रम में बीजेपी नेता और करनाल की पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता भी शामिल हुईं.

रेप का दोषी राम रहीम से ऑनलाइन संवाद करते हुए रेनू बाला गुप्ता ने दोषी बाबा को 'पिताजी' कहकर संबोधित किया. रेनू गुप्ता ने कहा कि पिताजी का आशीर्वाद बना रहे. पहले आप करनाल आए थे और स्वच्छता का संदेश दिया था. उससे करनाल आगे बढ़ा है. आगे भी आप आकर करनाल को आगे बढ़ाएंगे. सभी को आशीर्वाद दे. इसके जवाब में राम रहीम ने कहा कि आप सभी को बहुत बहुत आशीर्वाद, आप सभी जिम्मेदार लोग पूरे देश को चमकाएंगे और आगे लेकर जाएंगे.

बाबा की पैरोल की टाइमिंग पर सवाल

बाबा की पैरोल की टाइमिंग पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि इस समय हरियाणा में पंचायत चुनाव का माहौल बना हुआ है. इसके साथ आदमपुर सीट पर उपचुनाव भी होना है. करनाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की विधानसभा सीट भी है. तो वहीं हरियाणा सरकार ने इस पैरोल को रूटीन और एक अपराधी की वैध अधिकार की प्रक्रिया करार दिया है.

राम रहीम पर अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार, एक पत्रकार की हत्या और एक पूर्व प्रबंधक की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था. डेरा प्रमुख को 15 अक्टूबर को पैरोल मिली थी. जिसके बाद वो अपने बागपत वाले आश्रम पहुंचा था और अपने अनुयायियों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया था. तो वहीं डेरा प्रबंधन ने इस मामले पर टिप्पणी करने से मना कर दिया. डेरा का कहना है कि इससे राजनीति का कोई लेना देना नहीं है.

ये भी पढ़ें: '...तो इसका आदमपुर चुनाव से क्या संबंध है', राम रहीम के पैरोल पर बोले हरियाणा के गृहमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
बाबरी विध्वंस के बाद बांग्लादेश में क्या हुआ? 'लज्जा' पर क्यों भड़कते हैं कट्टरपंथी
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget