एक्सप्लोरर

Denmark के राजदूत ने CM अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई बताचीत

Delhi News: डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वैन ने दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है. इस दौरान ग्राउंड वाटर को रिचार्ज करने के साथ ही वायु प्रदूषण को कम किए जाने को लेकर चर्चा की गई.

Danish Ambassador Meets With Delhi CM: दिल्ली (Delhi) के लोगों को पानी की किल्लत और हवा के प्रदूषित (Polluted Air) होने के कारण रोजाना परेशानी से दो-चार होना पड़ता है. फिलहाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इसमें सुधार करने के लिए निरंतर प्रयास में जुटे हुए हैं. शुक्रवार को डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वैन (Danish Ambassador Freddy Swain) ने सीएम केजरीवाल से मुलाकात की है. 

मिल रही जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वैन और डेनमार्क की शहरी विकास सलाहकार दूतावास की अनीता कुमारी शर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. ये मुलाकात दिल्ली सचिवालय में हुई. जिस दौरान राष्ट्रीय राजधानी से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई.

ग्राउंड वाटर को रिचार्ज करने के मुद्दे पर हुई चर्चा

बताया जा रहा है कि डेनमार्क के राजदूत ने दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सीएम अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है. साथ ही दोनों के बीच वायु प्रदूषण से लेकर ग्राउंड वाटर को रिचार्ज किए जाने पर सहयोग को लेकर चर्चा की गई. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि वह ग्राउंड वाटर को रीचार्ज किए जाने पर काम कर रहे हैं और इस क्षेत्र में डेनमार्क के साथ मिलकर बेहतर काम कर सकते हैं. उनका कहना है कि दिल्ली में ग्राउंड वाटर को रीचार्ज करने के लिए बारिश के पानी के उपयोग की काफी संभावनाएं हैं. उनके अनुसार इसके जरिए दिल्ली में पानी की आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है.

साथ ही सीएम केजरीवाल ने डेनमार्क के राजदूत से ग्राउंड वाटर को बेहतर तरीके से रीचार्ज किए जाने को लेकर डेनमार्क में किए गए कामों पर विस्तृत जानकारी शेयर करने को कहा, जिससे उसकी मदद से दिल्ली में भी ग्राउंड वाटर को संरक्षित किया जा सके.

वायु प्रदूषण को कम करने अपनाई ईवी नीति

ग्राउंड वाटर को रिचार्ज करने के साथ ही वायु प्रदूषण को कम करने और हवा की सफाई के लिए भी सीएम केजरीवाल ने इस दौरान चर्चा की है. केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उनकी सरकार दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है. जिसके लिए ईवी नीति भी लागू की है.

फ्रेडी स्वैन ने कि केजरीवाल सरकार की सराहना

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के अनुसार ईवी नीति के तहत दिल्ली (Delhi) के नागरिकों को ईवी (EV) के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सब्सिडी दी जा रही है. वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) का कहना है कि ईवी नीति के पॉजिटिव रिजल्ट सामने आ रहे हैं. उनका कहना है कि अब दिल्ली में खरीदे गए कुल नए वाहनों में से 12 फीसदी से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है. जिसे लेकर फ्रेडी स्वैन (Danish Ambassador Freddy Swain) ने केजरीवाल सरकार की ईवी नीति की सराहना की है.

इसे भी पढ़ें-
Protest in UP: यूपी में बवाल पर एक्शन में योगी सरकार, 116 लोगों को किया गया गिरफ्तार, लगाया जाएगा गैंगस्टर एक्ट

Rajya Sabha Election 2022 Result: कर्नाटक से BJP के लिए अच्छी खबर, कांग्रेस से जयराम रमेश बने राज्यसभा सांसद, JDS खाली हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget