एक्सप्लोरर

दिल्ली में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, अबतक 830 मामले आए सामने

एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने जैसे सभी एहतियाती कदम उठाने और अपने घरों के अंदर मच्छर का लार्वा नहीं पनपने देने की सलाह दी.

नई दिल्ली: दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़ गए हैं. इस मौसम में डेंगू के कम से कम 830 मामले सामने आए जिनमें से 42 फीसदी से अधिक इस महीने दर्ज किए गए. नगर निगम की सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस महीने के पहले दो सप्ताह में ही करीब 350 मामले सामने आए. इसमें कहा गया है कि इस मौसम में 13 अक्टूबर तक मलेरिया के 385 और चिकनगुनिया के 97 मामले दर्ज किए गए.

इस साल सामने आए डेंगू के 830 मामलों में से 374 सितंबर में, 58 अगस्त में, 19 जुलाई में, आठ जून में, 10 मई में, दो अप्रैल में, एक मार्च में, तीन फरवरी में और छह मामले जनवरी में दर्ज किए गए. दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के अनुसार, फरवरी में मलेरिया के दो मामले, मार्च और अप्रैल में एक-एक, मई में 17, जून में 25, जुलाई में 42, अगस्त में 82, सितंबर में 138 और छह अक्टूबर तक 77 मामले सामने आए.

डॉक्टरों ने दिए बचाव की सलाह

एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने जैसे सभी एहतियाती कदम उठाने और अपने घरों के अंदर मच्छर का लार्वा नहीं पनपने देने की सलाह दी. डॉक्टर ने कहा, "वाटर कूलर जब इस्तेमाल में ना हो तो उनमें पानी ना भरें क्योंकि वहां डेंगू का मच्छर सबसे ज्यादा पनपता है. घर में मच्छरदानी का इस्तेमाल करना चाहिए." मच्छर से पैदा होने वाली बीमारियों के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच सामने आते हैं लेकिन यह दिसंबर मध्य तक भी चल सकता है.

पिछले साल 10 लोगों की हुई थी मौत

रिपोर्ट में कहा गया है कि शहर में 13 अक्टूबर तक 1,87,239 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया. एहतियाती कदम के तौर पर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कुछ महीने पहले स्थानीय निकायों और दूसरी एजेंसियों को मच्छर जनित बीमारियों को नियंत्रित करने के कदमों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे. एसडीएमसी के अनुसार, पिछले साल दिल्ली में डेंगू से 10 लोगों की मौत हुई थी जिनमें से पांच दिल्ली के निवासी नहीं थे.

यह भी देखें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget