एक्सप्लोरर

सावधान! मणिपुर में फैल रही ये बीमारी, मिले 1360 पॉजिटिव केस

Dengue in Manipur: मणिपुर में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं. राज्य के कई जिले डेंगू से प्रभावित हैं. इस साल डेंगू से पीड़ित चार मरीजों की मौत हो गई है.

Dengue in Manipur: मणिपुर में पिछले कुछ दिनों में डेंगू के मामलों में वृद्धि देखी गई है. मणिपुर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस साल डेंगू से पीड़ित चार मरीजों की मौत हो गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 1,360 हो गई है.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रभावित जिलों में डेंगू से निपटने के लिए रोकथाम और नियंत्रण उपायों को तेज कर दिया है.अधिकारियों के अनुसार, इस साल अब तक डेंगू के 1,360 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिनमें से चार लोगों की मौत हुई है. इस साल डेंगू से हुई चार मौतों में से तीन इंफाल पश्चिम जिले में और एक बिष्णुपुर जिले में हुई है.

ये जिलें हैं सबसे ज्यादा प्रभावित

मणिपुर के 16 जिलों में से डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर और थौबल शामिल हैं.इस साल इंफाल पश्चिम जिले में सबसे अधिक 938 डेंगू पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि इंफाल पूर्व जिले में 285 मामले मिले हैं. इसके अलावा थौबल और काकचिंग जिले में 43-43 डेंगू के पॉजिटिव केस सामने आए हैं. 

वहीं, बिष्णुपुर में 23 मामले मिले हैं.अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर के पहाड़ी जिलों टेंग्नौपाल, चुराचांदपुर, जिरीबाम और फेरजावल में इस साल अब तक डेंगू पॉजिटिव का एक भी केस नहीं मिला है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य विभाग अन्य संबंधित विभागों और स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर बीमारी की रोकथाम के लिए फॉगिंग और जन जागरूकता अभियान चला रहा है.

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कही ये बात

मणिपुर के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री सपम रंजन सिंह ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल डेंगू के मामलों की संख्या में कमी आई है. मंत्री ने इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम में डेंगू के बढ़ते मामलों की संख्या को लेकर चिंता जाहिर की है.उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने अन्य विभागों के साथ मिलकर डेंगू से लोगों को बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं. संबंधित विभाग रोग के स्रोतों की पहचान कर रहे हैं. साथ ही वायरस को बेअसर करने के लिए पॉजिटिव क्षेत्रों में फॉगिंग कर रहे हैं.

बता दें कि मणिपुर में साल 2023 में कुल 2,548 और 2022 में 503 डेंगू के मामले सामने आए थे. हालांकि, पिछले साल डेंगू से कोई मौत नहीं हुई थी, लेकिन 2022 में इस बीमारी से चार लोगों की मौत हुई है.

(इनपुट आईएएनएस के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget