एक्सप्लोरर

नोटबंदी 'बड़ा घोटाला' है जिससे आम लोग हैं बुरी तरह से प्रभावित: अरविंद केजरीवाल

जयपुर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां शुक्रवार को नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए इसे 'बड़ा घोटाला' करार दिया. केजरीवाल ने यहां एक रैली में कहा, "इस कारण देश के ईमानदार लोग डेढ़ महीने से कतारों में खड़े हैं. कभी पैसा मिलता है, कभी मायूस होकर घर लौटना पड़ता है. अपना पैसा कैसे निकलेगा, इसको लेकर लोग चिंतित हैं. उनका रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है. उनके मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है, लेकिन वे बेबसी झेलने को विवश हैं."

उन्होंने कहा, "व्यापार, उद्योग तथा आम आदमी बुरी तरफ प्रभावित है, किसान गंभीर समस्या से गुजर रहे हैं, मंडिया सुनसान हैं और देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है." केजरीवाल ने कहा, "अगर सचमुच यह भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान है, तो मैं मोदी जी का समर्थन करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा. लेकिन जो कहा जा रहा है, उसमें रत्तीभर सच्चाई नहीं है. यह तो आठ हजार करोड़ का घोटाला है, जिस पर पर्दा डालने के लिए इतनी बड़ी साजिश रची गई, वह भी प्रधानमंत्री के स्तर पर. यह देश का दुर्भाग्य है."

उन्होंने कहा, "मैं यहां कोई राजनीतिक कारण से नहीं आया हूं. अगर मेरी दिलचस्पी केवल राजनीति में होती, तो यहां आने के बजाय पंजाब या गोवा जाता." मुख्यमंत्री ने कहा, "लोगों को जागरूक करने के लिए मैं पूरे देश का दौरा कर रहा हूं तथा नोटबंदी की सच्चाई से उन्हें अवगत कराऊंगा. और केवल इसी कारण से मैं जयपुर आया हूं." उन्होंने मांग की कि सभी राजनीतिक पार्टियों के खातों तथा बीते पांच वर्षो के दौरान हुए सभी लेनदेन का ऑडिट कराया जाए.

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 70 फीसदी दान नकद के रूप में मिलता है, जबकि कांग्रेस के लिए यह आंकड़ा 80 फीसदी है, वहीं आप को आठ फीसदी दान नकद के रूप में मिलता है. केजरीवाल ने कहा, "आम आदमी ठगा महसूस कर रहा है, क्योंकि बड़ी मछलियों ने पहले ही अपने नोट बदल लिए, ठिकाने लगा लिए. किसी ने सोना खरीदा, किसी ने जमीन ले ली. मर तो रहा है बेगुनाह आम आदमी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
उपचुनाव से पहले ममता को झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, कांग्रेस का थामा हाथ
उपचुनाव से पहले ममता को झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, कांग्रेस का थामा हाथ

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
'दक्षिण के शिव, उत्तर के राम', रेवंत रेड्डी ने बांट दिए भगवान! आगबबूला BJP ने सुना डाला
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
तेजस्वी के कारण रोहिणी ने छोड़ा था घर, अब पिता के बुलावे पर कही बड़ी बात
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दीपांशु शौकीन को टिकट क्यों नहीं? कन्हैया कुमार से राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget