एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस ने कहा- आज हिंसा की कोई कॉल नहीं मिली, 112 नंबर पर जानकारी दे सकते हैं

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि अभी तक 18 मामले दर्ज किए गए हैं. 106 लोगों की गिरफ्तार की गई है. दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने बताया कि ड्रोने के जरिए भी निगरानी की है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बुधवार की शाम को बताया कि आज उन्हें हिंसा की कोई खबर नहीं मिली. दिल्ली पुलिस के पीआरसो एमएस रंधावा ने कहा कि आज हमें हिंसा की कोई कॉल नहीं मिली. 112 नंबर पर कोई भी इनफॉर्मेशन शेयर कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली हिंसा को लेकर अब तक 18 मामले दर्ज किए गए हैं और 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

उपद्रवियों की पहचान की जा रही है- पुलिस

इसके साथ ही एमएस रंधावा ने बताया कि हमने ड्रोन से भी निगरानी की. छतों से पत्थरों को हटाया गया. उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि हमारे पास सीसीटीवी फुटेज हैं और पुख्ता सबूत हैं. उन्होंने एक बार फिर लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें. लोग 22829334 और 22829335 पर किसी भी मदद और सूचना के लिए कॉल कर सकते हैं.

अब तक 24 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल

दिल्ली हिंसा में अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंसा में मारे गए हेड कॉन्सटेबल रतन लाल के परिवार के लिए एक करोड़ रुपये की मदद का एलान किया. इसके साथ ही केजरीवाल ने एलान किया कि उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी.

एनएसए अजीत डोभाल ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने आज हिंसा प्रभावित मौजपुर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि ये देश हमसब का है. हम सब को मिलजुल कर रहना है. किसी को डरने की जरूरत नहीं है.

कांग्रेस ने 'शांति मार्च' निकाला, गृहमंत्री का इस्तीफा मांगा

उधर आज कांग्रेस ने दिल्ली हिंसा को लेकर शांति मार्च निकाला. इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं. ये मार्च गांधी स्मृति की तरफ जा रहा था और इसे जनपथ पर ही रोक दिया गया. प्रियंका गांधी ने कहा कि गृहमंत्री अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल साबित हुए हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget