एक्सप्लोरर

कोरोना से DU के 25 सदस्यों की मौत, टीचर्स वेलफेयर फंड देगा 10 लाख तक की मदद

कोरोना से जान गंवाने वाले सदस्यों को दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स वेलफेयर फंड 10 लाख तक की मदद देगा. यूनिवर्सिटी के करीब 25 सदस्यों की अब तक कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है.

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स वेलफेयर फंड  (DUTWF) के तहत शिक्षकों को वित्तीय सहायता पहुंचाने के लिए नए पदाधिकारी प्रो जसविंदर सिंह ने एक पत्र लिखा है. टीचर्स वेलफेयर फंड ने ये पत्र विभाग/प्रधानाध्यापकों/केंद्रों/संस्थानों के निदेशकों के प्रमुखों को लिखा है. पूरे देश में जिस तेजी से कोरोना वायरस के आंकड़े बढ़े हैं उसका असर विश्वविद्यालय संस्थान पर भी हुआ है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के करीब 25 सदस्यों की अब तक कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हो गई है. मानवीय क्षति और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पीड़ित शिक्षकों के परिवार के लिए डीयू टीचर्स वेलफेयर फंड के बैंक अकाउंट का भी संचालन किया गया है. वहीं DUTWF के नए पदाधिकारी प्रो जसविंदर सिंह, प्रिंसिपल, एसजीटीबी खालसा कॉलेज मानद सचिव, प्रिंसिपल, हंसराज कॉलेज मानद को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. 

दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स वेलफेयर फंड काफी समय से बंद था जिसके चलते शिक्षकों  को वित्तीय या चिकित्सीय सहायता नहीं मिली. DUTWF का बैंक खाता भी सक्रिय नहीं था जिसके चलते कॉलेजों, विभागों और केंद्रों द्वारा एकत्र किए गए सदस्यों की सदस्यता नहीं थी. लेकिन अब डीयू के कुलपति प्रो पीसी जोशी ने रोज के कार्यों के लिए कार्य समिति बना दी है. साथ ही सदस्यों के लिए सब्सक्रिप्शन की मासिक फीस 50 रुपए से बढ़ाकर 100 रुपए कर दी गई है. 

वित्तीय सहायता के लिए क्या जरूरी है ? 
एक स्थायी शिक्षक और DUTWF का सदस्य होना अनिवार्य है. वित्तीय सहायता 1 मार्च, 2021 से लागू होगी. हालांकि, सदस्यों की चिकित्सा और वित्तीय सहायता के लिए अनुरोध पर यदि कोई हो तो पिछले दरों (28-2-21) के अनुसार किया जाएगा.

पहले की दरें और नई दरें , जाने दोनों में क्या है अंतर 
पहले की दरें 28 फरवरी तक प्रभावी थी और नई दरें 1 मार्च 2021 से प्रभावी होंगी. वित्तीय सहायता के लिए पुरानी या पहले की दरों के अनुसार सदस्य मदद की जाएगी. 

पुरानी दरों के अनुसार, 50 साल और उससे अधिक (सेवानिवृत्ति तक) के लिए 2.40 लाख, 40 से 50 साल तक के बीच के लोगों को 2.80 लाख और 40 साल से कम उम्र को 3.20 लाख की मदद दी जाती थी. अब नई दरों के अनुसार, 50 साल और उससे अधिक (सेवानिवृत्ति तक) के लिए 6 लाख, 40 से 50 साल तक के बीच के लोगों को 8 लाख और 40 साल से कम उम्र को 10 लाख की मदद मिलेगी.

सेवा में रहते हुए किसी शिक्षक की कोविड महामारी के कारण 1 मार्च के बाद मृत्यु होने पर परिवार को पांच लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी. चिकित्सा और वित्तीय सहायता की प्रक्रिया को तेज और करने के लिए शिक्षकों को अपनी सभी जानकारी  कॉलेज/विभाग/केंद्र को जमा करने की सलाह भी दी गई है. वित्तीय सहायता कॉलेज/विभाग के खाते में भेजी जाएगी और यह  सुनिश्चित करना कॉलेज की जिम्मेदारी होगी की DUTWF द्वारा मिली सहायता जरूरतमंद तक पहुंची या नहीं.

ये भी पढ़ें-
वेंटिलेटर्स पर abp न्यूज़ की खबर का असर- पीएम मोदी ने नाराजगी जताते हुए दिए ऑडिट के आदेश

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की खुली 'पोल', पोस्टर बदलकर एक ही एंबुलेंस का बार-बार किया उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget