एक्सप्लोरर

दिल्ली के फाइव स्टार होटल की छत पर चॉपर से उतरे NSG कमांडो, जानें आखिर क्यों?

NSG Mock Drill In Delhi: यह मॉक ड्रिल दिल्ली के 10 अलग-अलग इलाकों में आयोजित की जा रही है और यह अभियान 18 जुलाई 2025 तक चलेगा. इस अभ्यास के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की गई है.

दिल्ली में आतंकवादी हमलों से निपटने की तैयारी के तहत नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) ने एक बड़ी मॉक ड्रिल का आयोजन किया. यह अभ्यास राजधानी के प्रसिद्ध पांच सितारा होटल The Claridges (जनपथ) में किया गया. मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक बम धमाके की सूचना के आधार पर NSG, दिल्ली पुलिस और स्पेशल सेल की टीमें तुरंत होटल पहुंचीं और पूरा ऑपरेशन शुरू हुआ.

इस ड्रिल की खास बात थी हवाई अभ्यास, जिसमें एक चॉपर (हेलीकॉप्टर) के जरिए NSG कमांडोज़ को होटल की छत पर पहुंचाया गया. चॉपर ने छत पर लैंड नहीं किया बल्कि हवा में रहते हुए ही कमांडोज़ ने रस्सियों के सहारे नीचे उतरकर होटल के अंदर प्रवेश किया. यह अभ्यास दिखाता है कि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए किस स्तर की तैयारी कर रही हैं.

मॉक ड्रिल के दौरान क्या-क्या किया गया ?
ड्रिल का उद्देश्य केवल कार्रवाई दिखाना नहीं था, बल्कि घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, इलाके को खाली कराने, संदिग्धों की पहचान और तलाशी जैसे महत्वपूर्ण अभ्यास भी किए गए. इसका मुख्य मकसद यह था कि किसी वास्तविक आतंकी हमले की स्थिति में सभी एजेंसियों के बीच तालमेल बना रहे और रिस्पॉन्स टाइम यानी प्रतिक्रिया देने में कोई देरी न हो.

दिल्ली में कहां-कहां हुआ आयोजन ?
सरकार और सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि दिल्ली जैसे बड़े और भीड़भाड़ वाले शहर में आतंकवादी खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इसलिए ऐसी ड्रिल्स समय-समय पर कराना जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में अफरा-तफरी न हो और सुरक्षा एजेंसियां कुशलता से काम कर सकें. 

यह मॉक ड्रिल दिल्ली के 10 अलग-अलग इलाकों में आयोजित की जा रही है और यह अभियान 18 जुलाई 2025 तक चलेगा. 17 जुलाई की सुबह ये मॉक ड्रिल कश्मीरी गेट पर, शाम को The Claridges होटल में और रात करीब 9 बजे हिंदू कॉलेज में की गई.

इस अभ्यास के दौरान आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और अगर कहीं सुरक्षा एजेंसियां अभ्यास कर रही हों तो वहां बाधा न बनें. यह ड्रिल दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक जरूरी कदम है.

ये भी पढ़ें: 

बिहार को मिलेंगी 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, PM मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी; जानें क्या होगा रूट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget