एक्सप्लोरर

दिल्ली दंगा मामले के आरोपी उमर खालिद जेल से हुए रिहा, कड़कड़डूमा कोर्ट से मिली थी अंतरिम जमानत

Umar Khalid Released: खालिद को उनकी बहन की शादी में शामिल होने के लिए ये राहत मिली है. हालांकि एक हफ्ते बाद उमर खालिद को फिर से सरेंडर करना होगा. 

Umar Khalid Released: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद को जेल से रिहा कर दिया गया है. जेल अधिकारियों ने ये सूचना दी. उमर खालिद को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी. जिसके बाद अब उन्हें रिहा किया गया है. खालिद को उनकी बहन की शादी में शामिल होने के लिए ये राहत मिली है. हालांकि एक हफ्ते बाद उमर खालिद को फिर से सरेंडर करना होगा. 

पिछले कई महीनों से जेल में बंद उमर खालिद ने कोर्ट से अपनी बहन की शादी के लिए रिहाई की गुहार लगाई थी. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए 23 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक के लिए अंतरिम जमानत देने का फैसला सुनाया. 

कोर्ट ने कई शर्तों के साथ दी अंतरिम जमानत
दिल्ली की कोर्ट ने उमर खालिद को कई शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी है. खालिद से कहा गया है कि वो इस दौरान किसी भी मीडिया चैनल को इंटरव्यू नहीं दे सकता है. मीडिया से किसी भी तरह की बातचीत नहीं कर सकता है. इसके अलावा उमर खालिद को लगातार जांच अधिकारी के संपर्क में रहने के लिए भी कहा गया है. इन शर्तों का उल्लंघन करने पर अंतरिम जमानत तुरंत रद्द करने की बात कही गई है. 

दिल्ली दंगा मामले में हुई थी गिरफ्तारी
राजधानी दिल्ली में फरवरी 2020 में सीएए विरोधी आंदोलन के दौरान हिंसा भड़क गई थी, जिसने एक दिन बाद दंगों का रूप ले लिया. इन दंगों में करीब 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे. दंगों के बाद मामले की जांच शुरू हुई और कई लोगों को इसके लिए गिरफ्तार किया गया. जिनमें उमर खालिद का नाम भी शामिल था. उमर खालिद पर दंगों की साजिश रचने का आरोप है. जिसके चलते पिछले कई महीनों से वो जेल में हैं. इस मामले को लेकर उमर खालिद की जमानत याचिका कई बार खारिज हो चुकी है.

दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में खालिद की जमानत का विरोध किया. पुलिस ने हाईकोर्ट से कहा कि जमानत अर्जी पर विचार न करें. इस दौरान पुलिस ने कोर्ट को बताया कि कैसे उमर खालिद ने दंगों के दौरान पूरी दिल्ली को जाम करने की साजिश रची थी. पुलिस ने कोर्ट में खालिद की वॉट्सऐप चैट्स का जिक्र किया. जिनमें चक्का-जाम की बात कही गई थी. 

ये भी पढ़ें- India Fights Corona: कोविड महामारी से लड़ाई में भारत कहां खड़ा है? चीन से कैसे अलग है देश की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
'... तो हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी गीदड़भभकी
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
सांप्रदायिक दल से गठबंधन पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल कासमी को जमीयत उलेमा-ए-हिंद का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अप्रैल से सुनवाई, धर्मस्थलों में महिलाओं के प्रवेश समेत कई सवालों का मिलेगा जवाब
धार्मिक परंपराओं और मौलिक अधिकारों पर SC में 7 अप्रैल से सुनवाई, महिलाओं के प्रवेश समेत मिलेंगे कई जवाब
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान
'दक्षिण भारत में लोकसभा की सीटों में नहीं होगी कोई कटौती', PM मोदी ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget