एक्सप्लोरर

दिल्ली: नार्को टेररिज्म के आरोप में पांच आतंकी गिरफ्तार, हथियार और दस्तावेज बरामद

दिल्ली पुलिस के हाथों एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस ने पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है. वहीं आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे, जिसे अब नाकाम कर दिया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के हाथों एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस ने पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शकरपुर में मुठभेड़ के बाद इन पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है. वहीं दिल्ली पुलिस ने इन आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं. इसके अलावा इन आतंकियों के पास से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की शकरपुर इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नार्को टेररिज्म के आरोप में इन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो आतंकी पंजाब और तीन आतंकी कश्मीर से हैं.

वहीं इस एनकाउंटर को लेकर डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने कहा है कि दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से दो पंजाब से हैं और तीन कश्मीर से हैं. इसके साथ ही हथियार बरामद किए गए हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक नार्को टेररिज्म के लिए इस समूह को आईएसआई का समर्थन हासिल था. आतंकी संगठन के नाम की पुष्टि होनी अभी बाकी है.

वहीं गिरफ्तार दोनों पंजाबियों में एक का नाम गुरजीत सिंह है जबकि दूसरे का नाम सुखदीप है. यह दोनों पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले बताए जाते हैं और इनमें से गुरजीत की उम्र मात्र 19 साल है. गुरजीत और सुखदीप ने शौर्य चक्र विजेता बलविंदर संधू कि 16 अक्टूबर 2020 को पंजाब में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इन लोगों का संबंध पंजाब के गैंगस्टर सुख भिखारिवाल से भी बताया जाता है. दोनों ने कश्मीर के तीन लोगों से ड्रग कंसाइनमेंट लिया था. अभी तक की पूछताछ के आधार पर पता चला है कि इन लोगों के पीछे पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित एक बड़ा नार्कोटिक ग्रुप काम कर रहा है.

पुलिस को मिली थी जानकारी

दरअसल, दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी जमना पार इलाके में छुपे हुए हैं. इसके बाद जब दिल्ली पुलिस ने वहां छापेमारी की तो आतंकियों ने दिल्ली पुलिस पर फायरिंग कर दी. इस दौरान दिल्ली पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ देखने को मिली. हालांकि पुलिस ने पांच आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है. अब उनसे पूछताछ की जाएगी.

होगी पूछताछ

सूत्रों का कहना है कि ये आतंकी बड़े आतंकी संगठनों से जुड़े हैं. वहीं आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले थे, जिसे अब नाकाम कर दिया गया है. वहीं अब दिल्ली पुलिस की ओर से इनसे पूछताछ की जाएगी और दिल्ली में मौजूद इन आतंकियों के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जाएगा. वहीं इनके खालिस्तानी आतंकियों के साथ कनेक्शन की भी जांच की जा रही है.

बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से किसानों का प्रदर्शन जारी है. किसान केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. वहीं किसानों के इस आंदोलन पर खुफिया एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं. इसी दौरान खुफिया एजेंसियों को लगातार दिल्ली में आतंकियों के एक्टिव होने की जानकारी मिल रही थी. जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में पुलिस और CRPF के संयुक्त दल पर आतंकी हमला, एक जवान घायल पाकिस्तान: टेरर फंडिंग के मामले में आतंकी हाफिज सईद के प्रवक्ता को 15 साल की जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब से 8 की मौत, आंध्र प्रदेश में कमजोर पड़ा तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget