एक्सप्लोरर

कोरोनाकाल में दिल्ली पुलिस की पहल, ‘Covi- Van’ के जरिए कर रही है बुजुर्गों की मदद

कोरोनाकाल में अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की परेशानियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक अनोखी शुरूआत की है. इस नई सेवा को ‘कोवी वैन’ का नाम दिया गया है.

कोराना महामारी के इस दौर में सबसे ज्यादा परेशानी उन बुजुर्गों को हो रही है जो अकेले रह रहे हैं. इन वरिष्ठ नागरिकों के लिए रोजमर्रा की चीजों को बाजार से लाना, दवाईयां लाना और वैक्सीन लगवाना भी एक चुनौतीपूर्ण कार्य है. वरिष्ठ नागरिकों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक अनोखी शुरूआत की है. इस नई सेवा को ‘कोवी वैन’ का नाम दिया गया है. फिलहाल इस सेवा का दायरा दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश तक सीमित रहेगा.

हेल्पलाइन नंबर के जरिए मदद के लिए पुलिस को बुला सकेंगे बुजुर्ग

कोवी वैन की इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए दिल्ली पुलिस ने बाकायदा एक हेल्पलाइन नंबर 011-26241077 भी जारी किया है. इलाके के वरिष्ठ नागरिक जरूरत पड़ने पर इस नंबर पर फोन कर पुलिस को अपनी मदद के लिए बुला सकेंगे. कोवी वैन की इस सेवा के लिए एक SUV वाहन तैनात किया गया है. ये वाहन दिल्ली पुलिस को एक निजी संस्थान ने दान दिया है. दिल्ली पुलिस ने इस सेवा के लिए एक बीट अधिकारी तैनात किया है.

'कोवी वैन' करेगी बुजुर्गों की मदद

दिल्ली पुलिस की इस पहल को दक्षिणी दिल्ली में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सराहना मिल रही है. कोवी वैन वरिष्ठ नागरिकों को अस्पताल ले जाने, वैक्सीनेशन सेंटर्स ले जाने के अलावा उन्हें दवाईयां व रोजमर्रा का जरूरी सामान उपलब्ध करवाने में भी उनकी मदद करेगी. कोरोना के इस महामारी के दौरान कई बार देखा गया है कि बीमारी से अधिक उसका डर लोगों पर हावी हो रहा है. अकेले रहने वाले बुजुर्गों के साथ ये समस्या और भी ज्यादा है. ऐसे में दिल्ली पुलिस की 'कोवी वैन' न केवल बुजुर्गों की मदद करेगी, बल्कि उन्हें कोविड की लड़ाई से लड़ने की ताकत व आत्मविश्वास भी देगी.

ये भी पढ़ें-

ऑक्सीजन पर राजनीति जारी, BJP ने पूछा दिल्ली सरकार से सवाल-यहां आवंटन ज्यादा फिर भी किल्लत कैसे

अमिताभ बच्चन ने दिल्ली में कोविड सेंटर के निर्माण के लिए दिया 2 करोड़ रुपये का योगदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget