एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन ने दिल्ली में कोविड सेंटर के निर्माण के लिए दिया 2 करोड़ रुपये का योगदान

दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन रोज ही उनको कॉल कर इस कोविड सेंटर के बारे में जानकारी लेते रहते थे. सिरसा ने इस योगदान के लिए अमिताभ बच्चन की तारीफ की.

मुम्बई: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना पीड़ित मरीजों की मदद करने का फैसला करते हुए अपनी तरफ से 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. उल्लखेनीय है कि अमिताभ बच्चन ने दिल्ली में रकाब गंज गुरुद्वारा में बन कर तैयार एक कोविड सेंटर को बनाने के लिए 2 करोड़ की मदद की है. 300 बिस्तरों वाले इस कोविड सेंटर का नाम 'श्री गुरू तेग बहादुर कोविड केयर फैसिलिटी' रखा गया है.

इस कोविड केयर फैसिलिटी में कोरोना के मरीजों के लिए डॉक्टरों, पैरामेडिक्स के अलावा एम्बुलेंस, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स आदि तमाम तरह की व्यवस्था होगी. कोरोना के मरीजों के लिए यह कोविड सेंटर सोमवार से खोल दिया जाएगा. गौरतलब है कि कोरोना के मरीजों के लिए सभी तरह की सुविधाएं हासिल करना बिल्कुल मुफ्त होगा.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कोविड केयर सेंटर के निर्माण में अमिताभ बच्चन के योगदान की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा - "जब दिल्ली में रोजाना ऑक्सीजन की किल्लत चल रही थी तो ऐसे में अमिताभ बच्चन लगभग रोज ही मुझे कॉल कर इस सेंटर की प्रगति को लेकर मुझसे जानकारी लिया करते थे."

 

इससे पहले उन्होंने लिखा - "श्री गुरू तेग बहादुर कोविड केयर फैसिलीटी के निर्माण के लिए अपना योगदान देते हुए ये अमिताभ के शब्द थे - सिखों की सेवा को सलाम". कोविड सेंटर के निर्माण में अपने योगदान को लेकर एबीपी न्यूज़ ने अमिताभ बच्चन की प्रतिक्रिया जानने के लिए उनसे संपर्क किया, मगर खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से हमें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी.

बता दें कि हाल ही में अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी कि जाने-माने निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी इस कोविड सेंटर के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराई थी. हालांकि उन्होंने रोहित शेट्टी की तारीफ करते हुए उनके द्वारा दान में दी गई राशि का उल्लेख नहीं किया था.

कोरोना ने ली 35 साल के मशहूर यूट्यूबर और एक्टर राहुल वोहरा की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक पर बैठ सनी देओल ने दिए डैशिंग पोज, डब्बू रतनानी का फोटोशूट वायरल
बाइक पर बैठ सनी देओल ने दिए डैशिंग पोज, डब्बू रतनानी का फोटोशूट वायरल
13 सालों में राजपाल यादव को हुआ 250 करोड़ का नुकसान, बोले- मुझे कोई पैसे से नहीं खरीद सकता
13 सालों में राजपाल यादव को हुआ 250 करोड़ का नुकसान, बोले- मुझे कोई पैसे से नहीं खरीद सकता
सितबंर के महीने में सिनेमाघरों में आएगा तूफान, रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 धांसू नई फिल्में
सितबंर में थिएटर में रिलीज होंगी 'मिर्जापुर द मूवी' से 'हैवान' तक 8 फिल्में, नोट कर लें तारीख
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 2 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget