एक्सप्लोरर

टूलकिट मामला: दिल्ली पुलिस ने किया नए किरदार का खुलासा, पीटर फैड्रिक को बताया मास्टरमाइंड

दिल्ली पुलिस ने कहा कि टूलकिट गलती से पब्लिक हो गया. इसे पब्लिक नहीं करना था. खालिस्तानी संगठन पीजेएफ के साथ दिशा रवि, निकिता जैकब और शांतनु ने जमू पर मीटिंग की थी. पुलिस ने कहा कि हमने जूम से और डिटेल मांगी है.

नई दिल्ली: टूलकिट केस में दिल्ली पुलिस ने एक किरदार का खुलासा किया है. इस नए किरदार का नाम पीटर फैड्रिक है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीटर फैड्रिक इस पूरे टूलकिट मामले का मास्टरमाइंड है. जिस टूल किट को लेकर विवाद चल रहा है उसका नाम ग्लोबल फार्मर्स स्ट्राइक और ग्लोबल डे ऑफ एक्शन 26 जनवरी रखा गया था.

दिल्ली पुलिस का दावा है कि पीटर फैड्रिक साल 2006 से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है. पुलिस के मुताबिक पीटर फैड्रिक बताता था कि सोशल मीडिया पर किसे है टैग करना है, क्या हैशटैग करना है और किस पोस्ट को ट्रेंड करवाना है. पीटर फैड्रिक खालिस्तानी आतंकी भजन सिंह भिंडर का साथी है. भजन सिंह आईएसआई के लिए भी काम कर चुका है.

 

दिल्ली पुलिस को निकिता जैकब और शांतनु मुलुक की तलाश टूलकिट केस में पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तार के बाद अब दिल्ली पुलिस मुंबई की वकील निकिता जैकब और एक शख्स शांतनु मुलुक को सरगर्मी से तलाश रही है. आरोप है कि इन्होंने टूलकिट बनाकर किसान आंदोलन के बहाने भारत को बदनाम करने की साजिश रची थी. दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया कि दिशा, निकिता और शांतनु के तार खालिस्तान समर्थित पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन से हैं.

इन्होंने पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन से जुड़े मो धालीवाल के साथ जूम मिटिंग भी की थी. साजिश का खुलासा होने के बाद दिशा पुलिस की कस्टडी में है जबकि निकिता जैकब और शांतनु मुलुक ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है .

टूलकिट के जरिए डिजिटल स्ट्राइक की साजिश थी- दिल्ली पुलिस टूलकिट केस में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि टूलकिट के जरिए डिजिटल स्ट्राइक की साजिश थी. भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का मकदस था. दिशा रवि, निकिता जैकब और शांतनु ने टूलकिट बनाई थी. दिशा रवि ने ग्रेटा थनबर्ग को टूलकिट भेजी थी. पुलिस ने कहा कि टूलकिट के पीछे खालिस्तानी संगठन पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन (पीजेएफ) है.

पीजेएफ ने जूम पर मीटिंग की थी. दिशा, निकिता और शांतनु जूम पर मीटिंग में शामिल हुए थे. 26 जनवरी को हिंसा के बाद सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाई गई. दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि टेलीग्राम के जरिए दिशा रवि ने ग्रेटा थनबर्ग को टेलीग्राम एप के जरिए टूलकिट भेजी थी. मकसद था कि भारत के दूतावास पर प्रदर्शन हो. निकिता के खिलाफ सर्च ऑपरेशन 9 फरवरी को लिया गया.

टूल किट क्या है ? डिजिटल हथियार, जिसका इस्तेमाल सोशल मीडिया पर आंदोलन को हवा देने के लिए होता है. पहली बार अमेरिका में ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के दौरान इसका नाम सामने आया था. इसके जरिए किसी भी आंदोलन को बड़ा बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों जोड़ा जाता है. इसमें आंदोलन में शामिल होने के तरीकों को बारे में सिलसिलेवार ढंग से बताया जाता है.

आंदोलन के खिलाफ पुलिस अगर एक्शन लेती है तो क्या करना है, ये भी बताया जाता है. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते वक्त किन बातों का ध्यान रखना है इसकी भी जानकारी दी जाती है. प्रदर्शन के दौरान अगर कोई दिक्कत आए तो क्या करें और किससे संपर्क करें. इसकी भी डिटेल दी जाती है.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड त्रासदी: टूट रही है अपनों को पाने की आस, 9वें दिन तक 56 शव बरामद, अभी भी 149 लोग लापता Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार 8वें दिन इजाफा, दिल्ली में पेट्रोल 89 के पार, राजस्थान में शतक के करीब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget