एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस ने छापा मारकर घर से 48 ऑक्सीजन सिलेंडर किए जब्त, आरोपी को किया गिरफ्तार 

देश के कई अस्पताल मेडिकल ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं लेकिन कई लोग इसकी कालाबाजारी करने में लगे हुए हैं. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक शख्स अनिल कुमार के घर पर छापा मारकर ऑक्सीजन के 48 सिलेंडर जब्त किए गए. आरोपी अनिल बड़े सिलेंडर से ऑक्सीजन छोटे सिलेंडर में भरकर बेचता था. पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया है.

नई दिल्ली: देशभर में मेडिकल ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच शुक्रवार को दिल्ली के एक घर से ऑक्सीजन के 48 सिलेंडर जब्त किए गए. दिल्ली पुलिस की एक टीम ने राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिण-पश्चिम एरिया के दशरथपुरी में घर पर छापे के दौरान ऑक्सीजन के 32 बड़े और 16 छोटे सिलेंडर बरामद किए हैं.

छापे के बाद घर के मालिक अनिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अनिल ने इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन का कारोबार करने का दावा किया था लेकिन पुलिस ने कहा कि आरोपी के पास इसका कोई लाइसेंस नहीं है.


 
जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे सिलेंडर  
आरोपी अनिल बड़े सिलेंडर से ऑक्सीजन छोटे सिलेंडर में भरने के बाद 12,500 में एक छोटा सिलेंडर बेचता था. पुलिस को कोर्ट से इन सिलेंडरों को जरूरतमंद लोगों को बांटने अनुमति मिल गई है और शनिवार को पुलिस बरामद सिलेंडरों को जरूरतमंदों को बांटेगी.

भारत में कोविड -19 मामलों के रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद देश के कई हिस्सों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी हो गई है. देश के विभिन्न हिस्सों में अस्पतालों में ट्रेन सड़क और हवाई जहाजों के जरिए ऑक्सीजन की पहुंचाई जा रही है. रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि जर्मनी से 23 मोबाइल ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट को एयरलिफ्ट किया जा रहा है, ताकि ऑक्सीजन की कमी को दूर किया हो सके.

दिल्ली में शुक्रवार को 24 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से भयावह स्थिति बनी हुई है. शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 24331 नए मामलों की पुष्टि हुई और 348 मरीजों की मौत हो गई. यह एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शहर में अब तक 9,80,679 लोग संक्रमित हुए हैं और 13,541 मरीजों की मौत हुई है. अब तक 8,75,109 मरीज ठीक हुए हैं.

यह भी पढ़ें-

कोलकाता: अज्ञात लोगों के हमले में घायल हुए बीजेपी उम्मीदवार शिवाजी राय, टीएमसी पर लगा आरोप

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने पैसेंजर ट्रेन को किया डिरेल, सभी 30 यात्री सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए यात्री
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget