एक्सप्लोरर

जिंदगी की बाजी हारे दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल, बदमाशों को पकड़ने के दौरान हुए थे घायल

हेड कॉन्स्टेबल राजपाल कसाना सोमवार से एम्स में जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे. वह कुछ बदमाशों को पकड़ने के दौरान गाड़ी से गिरने के कारण गंभीर चोट के शिकार हो गए थे.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के जाबांज हेड कॉन्स्टेबल राजपाल कसाना ने एम्स में जिंदगी और मौत से जूझते हुए दम तोड़ दिया. हेड कॉन्स्टेबल राजपाल कसाना को बारापुला फ्लाईओवर के पास बदमाशों को पकड़ने के दौरान गंभीर चोट लगी थी. वह एम्स में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे. दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सोमवार की शाम को साढे 5 बजे के आसपास दो बदमाशों के बारापूला फ्लाईओवर पर आने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस की पूरी टीम बदमाशों को घेरने के लिए बारापूला फ्लाईओवर आई थी.

पुलिस के जवानों ने अलग-अलग वाहनों से बदमाशों का पीछा किया. इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल राजपाल कसाना और मोहित एक बाइक पर थे. राजपाल कसाना बाइक के पीछे बैठे थे और फोन पर बदमाशों के लोकेशन की जानकारी अपनी टीम को दे रहे थे. हेड कॉस्टेबल राजपाल कसाना और मोहित जैसे ही बदमाशों को पकड़ने वाले थे उसी दौरान एक कार ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी. इसके बाद दोनों बाइक से नीचे गिर गए जिसमें राजपाल कसाना के सिर में गंभीर चोट आई

इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जबकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया. एम्स में सोमवार से राजपाल कसाना की हालत गंभीर बनी हुई थी और फिर बीती रात उनकी मौत हो गई. टक्कर मारने वाले का अभी तक पता नहीं चल पाया है. राजपाल कसाना दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के बहादुर जवान थे. वह इससे पहले अवैध हथियारों के साथ दर्जनों बदमाशों को पकड़ चुके थे. स्पेशल सेल के कई बड़े ऑपेरशन में भी वो शामिल रहे थे.

कुछ दिनों पहले ही हेड कॉन्स्टेबल राजपाल का आउट ऑफ टर्न प्रमोशन हुआ था. दिल्ली पुलिस के शहीद हुए हेड कॉन्स्टेबल राजपाल कसाना का 23 साल का एक बेटा है. दूसरा बेटा लगभग 17 साल का है जबकि बेटी सबसे छोटी है जो 10 साल की है. वहीं, उनके गांव वालों का कहना है कि राजपाल कसाना कितने भी व्यस्त रहते थे, लेकिन गाँव वालों के लिए हमेशा समय निकाल लेते थे. कभी किसी को मदद के लिए मना नहीं करते थे.

यह भी पढ़ें-

Republic Day Sale: Amazon-Flipkart पर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रानिक गैजेट्स पर भारी छूट Kumbh Mela 2019: साइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में नागा साधुओं ने श्रद्धालु को रॉड से मारा, गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget