एक्सप्लोरर

RTI से खुलासा: दिल्ली पुलिस ने अपने कर्मियों के खिलाफ मिली 92 फीसदी शिकायतों पर नहीं की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस के पूर्व सहायक आयुक्त (एसीपी) वाई के त्यागी ने बताया कि किसी कर्मी को निलंबित करना कोई सजा नहीं है. सजा का फैसला विभागीय जांच में होता है. अगर कोई आरोप पहली नजर में सही पाया गया है तो आरोपी कर्मी को उसकी ड्यूटी से निलंबित कर दिया जाता है.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को पिछले साढ़े तीन साल में अपने कर्मियों के खिलाफ लगभग 19 हजार शिकायतें मिलीं, लेकिन कार्रवाई केवल 8.2 प्रतिशत शिकायतों पर की गई. इतना ही नहीं, इसी अवधि में निलंबित किए 1,422 में से 80 फीसदी से ज्यादा कर्मचारियों को बहाल भी कर दिया गया. समाचार एजेंसी‘भाषा’ ने सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत दिल्ली पुलिस से जनवरी 2016 से अगस्त 2019 के बीच उसे अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ मिली शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी. आरटीआई के जवाब में दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसे साढ़े तीन साल में अपने कर्मचारियों के खिलाफ 18,861 शिकायतें मिली हैं.

1,422 कर्मचारियों को निलंबित किया गया

आरटीआई से प्राप्त सूचना के मुताबिक, पुलिस ने इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 1,422 कर्मचारियों को निलंबित किया और 122 को सेवा से बर्खास्त किया. लेकिन निलंबित किए गए कर्मियों में से 1,150 को बहाल भी कर दिया गया और 487 विभागीय जांच लंबित हैं. मध्य जिला पुलिस ने करीब साढ़े तीन साल में मिलीं 6,219 शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 75 कर्मियों को निलंबित और चार को बर्खास्त किया. इसके अलावा 34 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है. मध्य जिला पुलिस ने यह नहीं बताया कि शिकायतों में क्या आरोप थे और किन आरोपों में कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है.

इस साल अगस्त तक मिलीं 2,585 शिकायतें 

मध्य जिला पुलिस के बाद सबसे ज्यादा, 3,428 शिकायतें उत्तर पश्चिम जिला पुलिस को अपने कर्मियों के खिलाफ मिलीं. इसके बाद शाहदरा जिला पुलिस है जिसको जनवरी 2017 से अगस्त 2019 तक अपने कर्मियों के खिलाफ 2,894 शिकायतें मिलीं. बाहरी जिला पुलिस को इस साल के शुरू से अगस्त तक अपने कर्मचारियों के खिलाफ 2,585 शिकायतें मिलीं. पश्चिम जिला पुलिस को करीब साढे़ तीन साल में 1,419 शिकायतें मिलीं. द्वारका जिला पुलिस को दिसंबर 2017 से अगस्त 2019 तक 839 शिकायतें मिलीं. यह शिकायतें दहेज, घरेलू विवाद, झगडे़, भ्रष्ट आचरण और बदसलूकी और ड्यूटी से अनधिकृत रूप से गैर हाजिर रहने से संबंधित हैं. वहीं आरटीआई के जबाब में, दक्षिण पूर्वी जिले, दक्षिण जिला, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने शिकायतों का ब्यौरा नहीं दिया, लेकिन निलंबित और बहाल किए कर्मियों और बर्खास्त कर्मियों का ब्यौरा दिया है.

किसी कर्मी को निलंबित करना कोई सजा नहीं- दिल्ली पुलिस के पूर्व एसीपी दिल्ली पुलिस के पूर्व सहायक आयुक्त (एसीपी) वाई के त्यागी ने बताया कि किसी कर्मी को निलंबित करना कोई सजा नहीं है. सजा का फैसला विभागीय जांच में होता है. अगर कोई आरोप पहली नजर में सही पाया गया है तो आरोपी कर्मी को उसकी ड्यूटी से निलंबित कर दिया जाता है और जांच में आरोप सही पाए जाने पर सजा का फैसला आरोपों की गंभीरता को देखते हुए लिया जाता है. उन्होंने कहा कि सजा में वेतन वृद्धि रोकने से लेकर सेवाकाल को कम (फोर्टफीट) करना या बर्खास्त करना शामिल होता है और इसकी प्रति पुलिस आयुक्त को भेजी जाती है जिस पर वह फैसला करते हैं. त्यागी ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में तो मामला भी दर्ज किया जाता है और सेवा से भी बर्खास्त किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों के खिलाफ तीन जगह से शिकायत आती हैं. आम तौर पर जनता और पुलिस विभाग से कर्मियों के खिलाफ शिकायत आती है. इसके अलावा अदालत किसी अफसर के खिलाफ आदेश पारित कर देती है, तो उस पर भी जांच होती है.

यह भी पढें-

CAA: विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर

जामिया की छात्रा ने अनोखे अंदाज में रचाई शादी, हाथों में CAA विरोधी तख्तियां पकड़े दिखे रिश्तेदार

सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर मिला जर्मन छात्र को भारत छोड़ने का फरमान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget