एक्सप्लोरर

सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर मिला जर्मन छात्र को भारत छोड़ने का फरमान?

जैकब लिंडेंथल ने ट्विटर पर नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें पोस्ट हुई थी. जिनमें वह हाथों में स्लोगन लिखीं तख्तियां लिए दिखाई दे रहा था.

नई दिल्ली: देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन देखे जा रहे हैं. विरोध प्रदर्शन में कई विदेशी भी प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे ही एक विदेशी प्रदर्शनकारी छात्र को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. दरअसल यह छात्र है जैकब लिंडेंथल, जो कि जर्मनी से है और आईआईटी मद्रास से पढ़ाई कर रहा है. जैकब आईआईटी के फिजिक्स विभाग का छात्र है और उसकी पढ़ाई पूरी होने में एक सेमेस्टर बाकी है, लेकिन सोमवार रात को वह चेन्नई से दिल्ली निकला और वहां सी उसकी जर्मनी की फ्लाइट थी.

दरअसल, जैकब की ट्विटर पर नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें पोस्ट हुई थी. जिनमें वह हाथों में स्लोगन लिखीं तख्तियां लिए दिखाई दे रहा था. उसने हाल ही में आईआईटी मद्रास के छात्रों द्वारा सीएए के विरोध में किए गए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करते जैकब की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. जैकब द्वारा किए गए प्रदर्शन उसके गले की फांस बन गया. जैकब को भारत छोड़ने का आदेश दिया गया. जैकब ने उसके खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर कहा, ''मुझे भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है. मेरे पास मुझे प्रतिबंधित किए जाने को लेकर कोई पुष्टि नहीं है लेकिन मुझे निर्वासन की धमकी दी गई है.'' साथ ही जैकब ने कहा कि जर्मनी में हम यह सब कुछ देख चुके हैं.

हालांकि, मद्रास आईआईटी ने जैकब के निर्वासन को लेकर मीडिया से कोई टिप्पणी नहीं की है. ट्विटर पर जैकब को जर्मनी वापस भेजे जाने को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. जैकब को उसके कॉर्डिनेटर द्वारा बुलाया गया और बताया गया कि उसके रेसीडेंस परमिट में कुछ दिक्कत है और उसे इमीग्रेशन डिपार्टमेंट के पास जाना होगा. जिसके बाद जैकब को जल्दी भारत से निकलने के आदेश दे दिए गए. पिछले एक हफ्ते से जैकब ने चेन्नई में अलग-अलग विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेकर अपनी आवाज उठाई थी. जैकब जमुनी के ड्रेस्डेन का रहने वाला है. इमीग्रेशन डिपार्टमेंट से आदेश मिलने के बाद उसने अपने स्टाफ को इसकी जानकारी दी कि उसे फौरन ही भारत से निकलने के आदेश दिए गए हैं.

जैकब ने अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भारत में हो रहा है उसकी तुलना हिटलर नाजी के वक्त से कर दी थी. जिसकी सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई. एक और विरोध प्रदर्शन के दौरान उसने अपने कार्ड पर "Uniformed Criminals = Criminals" के साथ प्रदर्शन किया. जैकब को फौरन ही टिकट बुक कर जर्मनी जाने के निर्देश दिए गए. उसने सोमवार रात की चेन्नई से दिल्ली की फ्लाइट बुक की थी और जर्मनी कि फ्लाइट 3.30 बजे की थी, लेकिन क्योंकि चेन्नई से दिल्ली की फ्लाइट लेट थी ऐसे में उसकी जर्मनी की फ्लाइट छूट गई. ऐसे में अब जैकब मंगलवार की रात को जर्मनी जाएगा.

ये भी पढ़ें-

लालू यादव ने झारखंड की जीत पर हेमंत सोरेन को दी बधाई, कहा- कांग्रेस के साथियों का भी धन्यवाद

संसद में पेश सरकारी जवाबों के पन्ने पलटें तो बासी कढ़ी का उबाल नजर आती है NPR-NRC की बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget