एक्सप्लोरर

जहरीली हवा से दिल्ली के लोगों को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ा प्रदूषण

दिल्ली की जहरीली हवा से जनता को राहत मिलती नहीं दिख रही. शनिवार दोपहर मामूली सुधार के बाद हवा की गुणवत्ता फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गई.

नई दिल्ली: दिल्ली की जहरीली हवा से जनता को राहत मिलती नहीं दिख रही. शनिवार दोपहर मामूली सुधार के बाद हवा की गुणवत्ता फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गई. लोगों की जिंदगी पर छाई धुंध को कम करने को लेकर सरकार दावे तो कई कर रही है लेकिन उसका असर कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा.

दिल्लीवासी इस हवा को कई दिनों से झेलने के लिए मजबूर हैं वहीं इस मुश्किल से निजात दिलाने के सरकार के सब दावे पूरी तरह से फेल हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानि CPCB के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार दोपहर हवा की गुणवत्ता को खराब करने वाले तत्व पीएम 2.5 का स्तर 290 पर आ गया था जो आपात स्तर 300 से थोड़ा कम था वहीं पीएम 10 भी आपात स्तर 500 से घटकर 490 पर पहुंच गया था.

जहरीली हवा से दिल्ली के लोगों को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ा प्रदूषण

हालात फिर चिंताजनक

हवा में आए इस सुधार से लोगों ने अभी राहत की सांस ली ही थी कि एक बार फिर धुंध ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया. शनिवार दोपहर 2 बजे के बाद दिल्ली की फिजा में फिर से जहर घुलना शुरू हो गया. देर रात तक पीएम 10 का स्तर 600 के करीब पहुंच गया जबकि पीएम 2.5 का भी बढ़कर 400 अंकों के करीब पहुंच गया.

वायु गुणवत्ता का आंकलन करने वाली केंद्रीय एजेंसी सफर ने भी इस बदलाव पर चिंता जताई है. हालांकि सफर के परियोजना निदेशक गुफरान बेग को उम्मीद है कि पराली जलाने से उठे धुंए के एक-दो दिन में छंटने के बाद दिल्ली के लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है.

जहरीली हवा से दिल्ली के लोगों को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ा प्रदूषण

ऑड-ईवन पर यू-टर्न

इस बीच पराली को ही इस परेशानी का जिम्मेदार बताने वाली दिल्ली सरकार ने ऑड-ईवन पर यू-टर्न ले लिया है. दिल्ली सरकार शर्तों के साथ ऑड-ईवन लागू न करने के पीछे महिला सुरक्षा का हवाला दे रही है. हालांकि परिवहन से जुड़े एक्सपर्ट्स की मानें तो दिल्ली के खराब ट्रांसपोर्ट सिस्टम के चलते केजरीवाल सरकार अपने फैसले को पटलने को मजबूर हुई है.

केंद्र का आरोप है कि वायु प्रदूषण को काबू में करने के लिए केजरीवाल सरकार कोताही बरत रही है और ऑड-ईवन के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है. उधर, NGT के आदेश के बाद गाजियाबाद में 65 फैक्ट्रियां बंद कराई गईं हैं, इसमें भूषण स्टील और डाबर की फैक्ट्री भी शामिल हैं.

इन कोशिशों के बीच दिल्ली के आसामान में छाई धुंध ने अब दुनिया को भी अलर्ट कर दिया है. अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस ने हवा की खराब गुणवत्ता का हवाला देकर दिल्ली की उड़ानें अस्थाई तौर पर रद्द कर दी हैं. साफ जाहिर है कि खराब हवा से आई ये मुश्किल दिनों दिन अपना दायरा बढ़ाती जा रही है वहीं सरकार के कदम अपना असर नहीं दिखा पा रहे हैं जिससे दिल्ली वालों की जान पर मुश्किल बनी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल को मिला नया गवर्नर
दुष्यंत गौतम बने राज्यपाल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और केरल को मिला नया गवर्नर
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget