एक्सप्लोरर

दिल्ली: खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, डॉ हर्षवर्धन ने बुलाई आपात बैठक

दिल्ली में ख़तरनाक प्रदूषण स्तर को देखते हुए आज केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डा. हर्षवर्धन ने दिल्ली और दिल्ली से सटे राज्यों के उच्च अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की. इस बैठक में उन्होंने सभी राज्यों के साथ मिलकर प्रदूषण नियंत्रण की योजना सम्बंधी निर्देश दिए.

नई दिल्ली: दिल्ली में ख़तरनाक प्रदूषण स्तर को देखते हुए आज केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डा. हर्षवर्धन ने दिल्ली और दिल्ली से सटे राज्यों के उच्च अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की. इस बैठक में उन्होंने सभी राज्यों के साथ मिलकर प्रदूषण नियंत्रण की योजना सम्बंधी निर्देश दिए. बता दें कि दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में एयर क्वालिटी काफी खराब हो गई है. बढ़ते प्रदूषण को लेकर सब चिंतित है. इस बैठक में के बाद डा. हर्षवर्धन ने  कहा,"दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ आहूत बैठक में मैंने वायु प्रदूषण की स्थिति का जायज़ा लिया. मैंने कहा कि हवा को स्वच्छ और शुद्ध बनाये रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है. सब को मिलकर काम करने की जरूरत है."

52 टीमें कर रही हैं प्रदूषण नियंत्रण की मॉनिटरिंग का काम

प्रदूषण के क्या-क्या कारण हैं और उनको दूर करने के उपायों को ठीक से अपनाया जा रहा है या नहीं इस पर नज़र रखने के लिए सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की 41 टीमें 15 सितम्बर से काम कर रही है. अब इस हफ़्ते से इन्हें बढ़ा के 52 कर दिया है, जिनमें से आठ टीमें एनसीआर में अलग से जा रही है.

70 अन्य साझा टीमें भी आज से काम पर

आज से पांच दिन के लिए दिल्ली सरकार और सीपीसीबी के साझा अधिकारियों वाली सत्तर टीमें दिल्ली की सत्तर विधानसभा क्षेत्रों में विशेष तौर से प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कामों की निगरानी करेंगी. ये टीमें पर्यावरण मंत्रालय की 52 टीमों के अलावा हैं. इसके अलावा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने आज एयर क्वालिटी को ठीक करने वाली मशीनों से लैस 35 बसों को भी हरी झंडी दिखा कर दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों के लिए रवाना किया.

प्रदूषण नियंत्रण के मौजूदा काम से ख़फ़ा है केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय

ये टीमें प्रदूषण नियंत्रण के कार्यों को लागू किया जा रहा है या नहीं इसे देखते हुए दिल्ली के अलग-अलग इलाक़ों और एनसीआर के शहरों को स्कोर देती हैं. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा कि जो स्कोर आए हैं उनसे हम संतुष्ट नहीं हैं.

नहीं रुक रहा है पराली जलाने का सिलसिला

आज की मीटिंग में हरियाणा सरकार के प्रतिनिधी अधिकारी ने जब पराली जलाने के मामले में जब ये सफ़ाई दी कि पराली जलाने के मामले में तीस प्रतिशत की कमी आई है तो डा. हर्ष वर्धन ने कहा कि हम इससे संतुष्ट नहीं हैं. पराली जलाने के मामले पूरी तरह बंद होने चाहिए.

दस नवंबर तक होगा युद्ध स्तर पर काम

आज की बैठक में निर्णय हुआ है कि आज से दस दिन तक पर्यावरण नियंत्रण से जुड़े सारे रूटीन काम युद्ध स्तर पे किए जाएंगे. इसके अलावा फ़ेसबुक और ट्विटर का भी सहारा लिया जा रहा है. जनता की शिकायतों के अनुसार भी प्रदूषण नियंत्रण पर कार्यवाही हो सके इसके लिए मंत्रालय फ़ेसबुक और ट्विटर का भी सहारा ले रहा है जिस पर इस हफ़्ते तीन सौ शिकायतें आ चुकी हैं.

आज केंद्रिय पर्यावरण मंत्री डा. हर्ष वर्धन ने दिल्ली के ख़तरनाक प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए मंत्रालय के कार्यों को बताने के बाद जनता से भी प्रार्थना करते हुए कहा कि,“लोगों से भी हम अपने अपने स्तर पर मदद की अपील करते हैं. लोग अपने घर के बाहर की कच्ची ज़मीन या फुटपाथ पर अगर पानी का छिड़काव कर दें तो यही उनका उस दिन का ग्रीन गुड डीड होगा.”पटाखा बनाने वालों से भी हमने प्रदूषण को ध्यान में रख कर काम करने को कहा है ताकि कम प्रदूषण वाले पटाखे हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget