एक्सप्लोरर

Delhi: गणतंत्र दिवस समारोह से पहले बढ़ी राजपथ की सुरक्षा, 300 सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर, हर चेहरे की होगी पहचान

Delhi: डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि हम सुरक्षा घेरा में सेंध लगाने वाली हर उस उड़ने वाली चीजों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं.

Security Tightens Ahead Of Republic Day: राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस से पहले गाजीपुर की फूल मंडी के पास विस्फोटक आरडीएक्स बरामद होने के बाद दिल्ली पुलिस ने राजपथ और उसके आसपास की सुरक्षा काफी बढ़ा दी है. करीब 300 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और चेहरे की पहचान करने वाले सिस्टम भी लगा दिए हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नई दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव ने कहा कि जवानों के लिए आतंकी खतरे के अलावा कोविड-19 के केस भी बड़ी चुनौती है. उन्होंने पुलिसकर्मियों से आवश्यक सावधानी बरतने के साथ ही नई दिल्ली में सुरक्षा के इंतजाम बेहद कड़े रखने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के आसपास हमने किराएदारों और होटल में विजटर्स की सत्यापन प्रक्रिया तेज कर दी है. किसी भी अप्रिय घटना के लिए क्विक रिएक्शन टीमें तैनात की जाएंगी. इसके साथ ही, दीपक यादव ने बताया कि हम सुरक्षा घेरा में सेंध लगाने वाल हम उस उड़ने वाली चीजों पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं.

इस बार सिर्फ 24 हजार लोग हो पाएंगे शामिल

उन्होंने बताया कि हमने राजपथ के आसपास हमने 300 कैमरों के साथ चेहरों को पहचान करने वाले सिस्टम लगा दिए हैं. इस सिस्टम में 50 हजार संदिग्ध अपराधियों को डेटाबेस हैं. दीपक यादव ने आगे बताया कि कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंधों की वजह से सिर्फ 4 हजार टिकट उपलब्ध रहेंगे और कुल 24 हजार लोगों को ही इस समारोह में शामिल होने की इजाजत दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Republic Day Parade 2022: बेहद भव्य होगा इस बार गणतंत्र दिवस पर फ्लाईपास्ट, 75 फाइटर जेट करेंगे ताकत का प्रदर्शन

आईईडी की सामग्री पाक के ड्रोन द्वारा गिराई गई खेप का हिस्सा

दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में हाल में मिले आईईडी में प्रयुक्त विस्फोटक सामग्री के पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा पंजाब और जम्मू कश्मीर में गिराई गई खेप का हिस्सा होने का संदेह जताया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हुई बरामदगी और मंडी में मिले आईईडी में आरडीएक्स के इस्तेमाल के चलते इस मामले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका के संकेत मिलते हैं.

गणतंत्र दिवस से पहले 14 जनवरी को गाजीपुर फूल मंडी में आईईडी मिला था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'आईईडी मिलने के बाद जांच के तहत गाजीपुर फूल मंडी से जुड़े लगभग 40 लोगों से पूछताछ की गई है. हालांकि, हमें अभी तक मामले में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है.'

ये भी पढ़ें: Republic Day 2022: बंगाल, केरल और तमिलनाडु की झांकियों को शामिल नहीं किए जाने पर केंद्र सरकार का बयान, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget