एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: दिल्ली BJP अध्यक्ष की केजरीवाल को चुनौती, कहा- बताएं कौन से दो बड़े काम किए

Delhi बीजेपी चीफ ने कहा कि नगर निगम के ऑफिस में जो कबाड़ पड़ा रहता था उसके इस्तेमाल के लिए वेस्ट टू वंडर बनाए गए हैं. हमने ऐसे दो पार्क बनाए हैं और इन्हें देखने के लिए पर्यटक भी आते हैं.

Delhi MCD Election: दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी. 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे. मतदान में कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. बीते कुछ दिनों से लगातार बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP पर निशाना साध रही है. सोमवार को एक बार फिर बीजेपी ने आप को निशाने पर लिया और कहा कि मुख्यमंत्री यह बताएं कि उन्होंने दो कौन से बड़े काम दिल्ली में किए हैं. 

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली नगर निगम ने बिल्डिंग की हाइट को बढ़ाने का काम 15 मीटर से 17 मीटर किया है. इससे अच्छा वेंटिलेशन रहेगा. इसी के साथ ओपन रेस्टोरेंट खोलने के लिए प्रबंध किया है. दिल्ली नगर निगम ने इसके लिए पॉलिसी बनाई है. 

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली नगर निगम पार्किंग की सुविधा भी देता है. कई बार दिल्ली सरकार को नगर निगम ने रिक्वेस्ट डाली थी कि हमारे लिए जगह दी जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हालांकि, नगर निगम ने केंद्र की मदद से 17 मल्टी लेवल पार्किंग बनाई है, 17 और बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

'आज दिल्ली चमचमा रही है'

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, "हमने साढ़े पांच लाख स्ट्रीट लाइट को एलईडी लाइट में कन्वर्ट किया है. कम वोल्टेज में काम हो रहा है और दिल्ली चमचमा रही है. अस्पताल हों या सरकारी भवन... हमने सोलर एनर्जी का इस्तेमाल किया है. 16 हजार पार्कों में ओपन जिम बनाया है और ग्रीन कवर बढ़ाया है. साइकिल ट्रैक और वॉक ट्रैक भी लगाया है."

'रोज 11 हजार मीट्रिक टन कचरा उठाते हैं कर्मचारी'

दिल्ली बीजेपी चीफ ने कहा कि नगर निगम के ऑफिस में जो कबाड़ पड़ा रहता था उसके इस्तेमाल के लिए वेस्ट टू वंडर बनाए गए हैं. हमने ऐसे दो पार्क बनाए हैं और इन्हें देखने के लिए पर्यटक भी आते हैं. गुप्ता ने कहा, "हमारे सफाई कर्मचारी रोज 11 हजार मीट्रिक टन कचरा उठाते हैं, जिससे 100 मेगावाट बिजली बनाने का काम किया जा रहा है." उन्होंने कहा कि दिल्ली की तीनों लैंडफिल साइट को कम करने के लिए काम किए गए हैं और 80 हजार मीट्रिक टन कम किया गया है.

आदेश गुप्ता ने स्वास्थ्य सेक्टर में किए गए काम भी गिनाए. उन्होंने कहा कि 15 मेटरनिटी सेंटर और 123 जनरल डिस्पेंसरी खोली हैं. इसी के साथ मोतियाबिंद और सर्वाइकल की जागरूकता को बढ़ाया है. गुप्ता ने कहा कि  वाटर बॉर्न बीमारियों के रोकथाम के लिए काम किए हैं, इसलिए डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां कम हुईं हैं.

'दुनिया के टॉप स्कूलों में दो एमसीडी के'

शिक्षा के क्षेत्र का जिक्र कर दिल्ली बीजेपी चीफ ने कहा कि दुनिया के टॉप टेन स्कूलों में दो एमसीडी के स्कूलों का नाम आया है. पटेल नगर में 200 बांग्लादेशी रहते थे, उन्हें हटाकर इलाके का सबसे बड़ा स्कूल खड़ा किया है. इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि अस्थाई कर्मचारियों को पक्का कर उनको काम पर रखा है. "दिल्ली के मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं आप दो बड़ी उपलब्धियां बता दीजिए बस."

ये भी पढ़ें- Delhi MCD Election: बीजेपी का कारपेट बॉम्बिंग कैंपेन आज भी, CM शिवराज और खट्टर की ताबड़तोड़ रैलियां, जनता के बीच पहुंचेंगे कई दिग्गज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget