एक्सप्लोरर

अनलॉक के बाद क्या है दिल्ली के बाजारों की स्थिति, कितनी सावधानी बरत रहे हैं लोग?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया के तहत बाजार और रेस्टोरेंट खुल गए हैं. बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है. क्या लोग कोरोना को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं, ये जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने दिल्ली के अलग-अलग मार्केट का जायजा लिया.

नई दिल्ली: दिल्ली में अनलॉक के साथ धीरे-धीरे राजधानी की सड़कों पर भीड़ भी बढ़ने लगी है. मॉल, मार्केट और रेस्टोरेंट पूरी तरह से खुल गए हैं. बाज़ारो में अब भीड़ भी बढ़ने लगी है. लेकिन इस बढ़ती भीड़ के साथ क्या कोरोना नियमों का पालन हो रहा है और क्या लोगों के बीच कोरोना को लेकर सतर्कता है, इसको जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने दिल्ली के बाजारों का जायज़ा लिया.

दिल्ली के मशहूर लाजपत मार्केट एक दिन में कई हज़ार लोग शॉपिंग और घूमने के लिए आते हैं. कोरोना की दूसरी लहर के बाद हुए अनलॉक-3 के तहत वापस से एक बार फिर बाज़ारों में चहल-पहल बढ़ी है. लोग भी सावधानी बरतते हुए दिखे. तकरीबन हर एक चेहरे पर मास्क लगा हुआ दिखा.  साथ ही मार्किट आने वाले लोगो का कहना है कि काफी दिन बाद निकले हैं इसलिए अच्छा लग रहा है और प्रिकॉशन भी ले रहे हैं. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अभी भी लोगों के बीच ज़्यादा सावधानी नहीं है.

आबिद नाम के एक ग्राहक ने कहा, “एक दो महीने बाद घर से निकला हूं. काफी भीड़ हो रही है मार्केट में. बहुत से लोग प्रिकॉशन ले रहे हैं और बहुत से ऐसे भी हैं जो नहीं ले रहे हैं.” वहीं पिंकी ने कहा, “2 महीने बाद घर से निकले हैं अच्छा लग रहा है. घर से बाहर निकल कर फेवरेट मार्केट में हैं. काफी कम खतरा है. पहले जहां हजारों की संख्या में केस आ रहे थे लेकिन अब तो कुछ ही केस हैं. इसीलिए घर से बाहर निकले हैं. बहुत जरूरी है सावधानी बरतना, जितना होता है करते हैं.”

इस दौरान दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के हब माने जाने वाले नेहरू प्लेस का भी जायज़ा लिया. यहां लोगों की संख्या काफी कम दिखी और चेहरे पर मास्क भी लगाए दिखाई दिए. यहां के दुकानदारों का कहना है कि लोग सावधानी भी बरत रहे हैं और नियमों का पालन भी कर रहे हैं लेकिन जहां तक सेल की बात है तो कुछ दुकानदारों का कहना है कि मार्केट में अभी काम को पटरी पर आने में कुछ महीने ज़रूर लग जाएंगे.

नेहरू प्लेस में इलेक्ट्रॉनिक शॉप चलाने वाले मनोज का कहना है कि कस्टमर से लेकर शॉपकीपर तक सभी मार्केट में सावधानी बरत रहे हैं और यह जरूरी भी है. अभी मार्केट में ज्यादा लोग तो नहीं हैं लेकिन फिर भी धीरे-धीरे करके लोग आ रहे हैं.

वहीं मनीष नाम के एक दुकानदार ने कहा, “काम बिल्कुल खत्म हो चुका है. अब त्योहारों के सीजन का इंतजार है तभी कुछ काम बेहतर होगा. 70 फीसदी लोग तो कोरोना नियमों का पालन कर ही रहे हैं.”

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 228 नए मामले आए, इस समय है 3078 एक्टिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
India Australia Relations: हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget