एक्सप्लोरर

दिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर कारोबारी को बंदूक की नोक पर लूटा, CCTV में कैद वारदात

बंदूक दिखाकर तीनों बदमाश आसानी से लूट की वारदात को अंजाम दिया. परिवार को धमकी दी और वहां से भाग निकले.

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें घटना को अंजाम देने में तनिक भी डर नहीं लग रहा है. बदमाश कभी सड़कों पर तो कभी घरों में घुसकर बंदूक की नोक पर घटना को अंजाम देने में हिचक भी नहीं रहे हैं. इन अपराधियों को पुलिस का भी डर नहीं सता रहा है. अपराधी पॉश इलाकों के घरों में घुसकर वारदात को अंजम दे रहे हैं और पुलिस को चकमा देकर भाग जा रहे हैं.

कुछ ऐसा ही हुआ दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में. यहां गुजरांवाला पार्ट टू इलाके में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया और फिर उनके सारे गहने, पैसे और फोन लूटकर फरार हो गए.

पुलिस के मुताबिक कारोबारी वरुण अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पार्टी में शामिल होने के बाद रात करीब 3 बजे घर पहुंचे थे. वरुण अपनी कार को पार्क करने के लिए अंदर घुसते हैं तो पहले से ही घात लागकर बैठे तीन अपराधी उनके पीछे-पीछे घुस गए. वरुण जैसे ही कार को पार्क करने के बाद मेन गेट बंद करने के लिए उतरते हैं, तीन नकाबपोश पिस्तौल की नोंक पर इन्हें काबू कर लेते हैं.

बंदूक दिखाकर तीनों बदमाश आसानी से लूट की वारदात को अंजाम दिया. परिवार को धमकी दी और वहां से भाग निकले. लूट के वक्त वरुण ने बीवी-बच्चों की हिफाजत को देखते हुए अपराधियों का विरोध नहीं किया. घटना से डरे वरुण का परिवार अपना चेहरा भी नहीं दिखाना चाहता है.

घटना को लेकर वरुण का परिवार दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं. घर में हुई इस घटना की तस्वीरें वहां लगे सीसीटीवी मैं कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है.

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि सीसीटीवी में दिख रहे बदमाशों को उसी रात आदर्श नगर इलाके में चेकिंग के दौरान घेरा गया था. उनपर फायरिंग भी की गई थी लेकिन बदमाश अपनी बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए थे.

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी, सरकार ने 8वीं तक के छात्रों के लिए एक हफ्ते बढ़ाई छुट्टी

मुस्लिम युवक का आरोप 'जय श्री राम' नहीं बोलने पर की गई पिटाई, ओवैसी ने RSS को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget