एक्सप्लोरर

Delhi Lockdown Extended: दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, CM केजरीवाल का एलान

दिल्ली में लाॅकडाउन को अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इससे पहले 19 अप्रैल की रात दस बजे से 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी.

दिल्ली सरकार ने आधिकारिक तौर पर माना है कि दिल्ली में कोरोना कम नहीं हो रहा है. इसी के मद्देनजर दिल्ली में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है. दिल्ली में लॉकडाउन सोमवार तीन मई सुबह 5 बजे तक रहेगा. ये एलान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है. साथ ही उन्होंने राजधानी में अभी भी ऑक्सीजन की कमी की बात कही है.

सीएम केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है. दिल्ली में लकडाउन को अगले सोमवार सुबह 5 बजे के लिए बढ़ाया जा रहा है. लॉकडाउन के दौरान हमने देखा कि पॉजिटिविटी रेट लगभग 36-37 फीसदी तक पहुंच गया, हमने दिल्ली में इतनी संक्रमण दर आज तक नहीं देखी. पिछले एक-दो दिन से संक्रमण दर थोड़ी कम हुई है और आज 30 फीसदी के नीचे आई है.'

केजरीवाल ने आगे कहा, 'दिल्ली में 700 टन ऑक्सीजन की जरूरत है, हमें केंद्र सरकार से 480 टन ऑक्सीजन आवंटित हुआ है और कल केंद्र सरकार ने 10 टन और आवंटित किया है, अब दिल्ली को 490 टन ऑक्सीजन आवंटित हुआ है. लेकिन अभी ये पूरा आवंटन भी दिल्ली में नहीं आ रहा है, कल 330-335 टन ऑक्सीजन दिल्ली पहुंची. ऑक्सीजन के प्रबंधन के लिए हमने एक पोर्टल बनाया है. उत्पादक से लेकर अस्पताल तक सब को हर दो घंटे में अपनी ऑक्सीजन की स्थिति बतानी होगी. केंद्र सरकार से काफी सहयोग मिल रहा है, केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रही हैं.'

दिल्ली में कोरोना से पहली बार 1 दिन में 357 मौत
दिल्ली में कोरोना के कारण होने वाली मौतों मौतों का आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है. बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना से 357 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है. राजधानी में कोरोना से होने वाली मौत का यह एक नया रिकॉर्ड है. अभी तक 13898 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है. फिलहाल दिल्ली में 93,080 एक्टिव कोरोना मरीज हैं. इनमें से 50,285 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं, जबकि बाकी मरीजों को दिल्ली के कई अस्पतालों और कोरोना केंद्रों में भर्ती कराया गया है.

दिल्ली में अभी भी कोरोना पॉजिटिविटी दर 32 फीसदी से अधिक बनी हुई है. बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कुल 74,702 लोगों की कोरोना जांच की गई. इनमें से 24,103 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसी दौरान 22,695 कोरोना रोगी स्वस्थ भी हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget