एक्सप्लोरर

'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...

PM Modi Middle East War: पीएम मोदी ने कहा कि ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी इतने बड़े वैश्विक संकट में राजनीति ढूंढ रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अफवाह फैलाने में जुटी हुई है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर देश के भीतर अफवाह फैलाने और राजनीति करने का आरोप लगाया. पीएम मोदी ने कहा, 'पश्चिम एशिया में आज जो कुछ भी हो रहा है, उससे आप सभी का चिंतित होना बहुत स्वाभाविक है. हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं. आपको याद रखना है कि आज देश में बीजेपी-एनडीए की सरकार है. जब भी हमारा कोई देशवासी संकट में पड़ा है, हमने उसे सुरक्षित बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है.'

देश में स्थितियां बिगाड़ना चाहती कांग्रेस: पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा, 'ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी इतने बड़े वैश्विक संकट में राजनीति ढूंढ रही है. कांग्रेस पार्टी जानबूझकर उकसाने वाले बयान दे रही है, गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही है ताकि स्थितियां बिगड़ जाएं और हमारे लोग वहां संकट में फंस जाएं. फिर ये लोग मिलकर मोदी को गालियां देने की रील बनाने का अभियान शुरू कर सकें. यही उनका खेल है. मुझे संतोष है कि गल्फ के हमारे सभी मित्र देशों की सरकारें भी हमारे देश के नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं.'

अफवाह फैलाने में जुटी कांग्रेस-लेफ्ट: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां देश के भीतर अफवाह फैलाने में जुटी हुई है. उन्होंने कहा, 'आज युद्ध के इस समय में भी कांग्रेस-लेफ्ट और उसका इकोसिस्टम देश में डर पैदा करने में पूरी ताकत खपा रहे हैं. मैं देश से कहूंगा कि कांग्रेस-लेफ्ट की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों से सावधान रहें, सतर्क रहें.'

'कांग्रेस ने देश को विदेशों पर निर्भर रहने वाला बनाया'

पीएम मोदी रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर आत्मनिर्भर भारत का जिक्र किया. उन्होने कहा, 'एक तरफ बीजेपी-एनडीए देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और लेफ्ट के लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाने में ही जुटे रहते हैं. कांग्रेस और लेफ्ट के लोगों ने मिलकर सरकारें चलाई हैं. इन्होंने देश को विदेशों पर ज्यादा से ज्यादा निर्भर ही बनाया है.'

पीएम मोदी ने कहा, 'वर्तमान संकट ने एक बार फिर आत्मनिर्भर बनने के महत्व को सिद्ध कर दिया है. ऊर्जा क्षेत्र में अन्य देशों पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार ने हाल के वर्षों में कई कदम उठाए हैं. हमने अपनी सोलर एनर्जी क्षमता में बढ़ोतरी की है. केरल में भी सोलर प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है. पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है. '

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
धार्मिक परंपराओं पर सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन की सुनवाई पूरी, केंद्र ने कहा - 'SC के कुछ फैसलों से डॉ. अंबेडकर भी हैरान हो जाते'
धार्मिक परंपराओं पर सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन की सुनवाई पूरी, केंद्र ने कहा - 'SC के कुछ फैसलों से डॉ. अंबेडकर भी हैरान हो जाते'
40 दिन की जंग के बाद सीजफायर: ईरान ने अमेरिका-इजराइल को घुटनों पर ला दिया: और हैदराबाद का ईरान से 400 साल पुराना रिश्ता
40 दिन की जंग के बाद सीजफायर: ईरान ने अमेरिका-इजराइल को घुटनों पर ला दिया: और हैदराबाद का ईरान से 400 साल पुराना रिश्ता
Assam Assembly Election 2026: विधानसभा चुनाव के लिए तैयार जोरहाट; मतदान सुनिश्चित करने अधिकारियों की तैनाती
विधानसभा चुनाव के लिए तैयार जोरहाट; मतदान सुनिश्चित करने अधिकारियों की तैनाती
Advertisement

वीडियोज

Sansani: 40 दिन बाद... सुपरपावर का 'सुपर सरेंडर' ?| Iran-israel War | Middle East War | Trump
UP: Pilibhit में मां की जान बचाने के लिए अस्पताल में सांप लेकर पहुंचा बेटा, डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Chitra Tripathi: ट्रंप का सरेंडर या ईरान की कूटनीतिक फतह? | Iran US Israel War Ceasefire
Bharat Ki Baat: सीजफायर के बाद क्या थम जाएगी जंग ? | Iran US Israel War
Sandeep Chaudhary: Trump-ईरान दोस्ती या फिर कोई बड़ी साजिश? | Pakistan | US Iran War Ceasefire
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुज्तबा खामेनेई नहीं करते ये काम तो... सीजफायर डील में बड़ा ट्विस्ट, जानें ईरान के सुप्रीम लीडर कैसे बने गेमचेंजर
मुज्तबा खामेनेई नहीं करते ये काम तो... सीजफायर डील में बड़ा ट्विस्ट, जानें ईरान के सुप्रीम लीडर कैसे बने गेमचेंजर
बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार की राह आसान करेगी कांग्रेस? आज हो जाएगा फैसला, NCP चीफ ने उठाया यह कदम
बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार की राह आसान करेगी कांग्रेस? आज हो जाएगा फैसला
Kerala Assembly Election 2026: केरल चुनाव में इन VIP सीटों पर सबकी नजरें, जानें कौन-कौन से नेता कहां से लड़ रहे चुनाव?
केरल चुनाव में इन VIP सीटों पर सबकी नजरें, जानें कौन-कौन से नेता कहां से लड़ रहे चुनाव?
अभिषेक-हेड को जाल में फंसाने वाली वो गेंद, जिसे 4 दिन से सीख रहे थे मोहम्मद शमी; कोच ने किया खुलासा
अभिषेक-हेड को जाल में फंसाने वाली वो गेंद, जिसे 4 दिन से सीख रहे थे मोहम्मद शमी; कोच ने किया खुलासा
Bhooth Bangla Box Office:क्या अक्षय कुमार 'भूल बंगला' से अपनी पिछली प्रॉफिटेबल हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया’ को दे पाएंगे मात, जानें- कितना कमाना होगा?
क्या अक्षय 'भूल बंगला' से 'भूल भुलैया’ के प्रॉफिट को दे पाएंगे मात, जानें- कितना कमाना होगा?
Explained: US-ईरान जंग खत्म लेकिन जख्म गहरे! कितने समय में फिर खड़े हो पाएंगे जंग में शामिल देश? एक्सपर्ट्स से जानें
US-ईरान जंग खत्म लेकिन जख्म गहरे! कितने समय में फिर खड़े हो पाएंगे जंग में शामिल देश?
Zircon vs American Diamond: जिनकॉन या अमेरिकन डायमंड में क्या बेस्ट, हीरे जैसे दिखने वाले इन दो स्टोन्स में क्या अंतर?
जिनकॉन या अमेरिकन डायमंड में क्या बेस्ट, हीरे जैसे दिखने वाले इन दो स्टोन्स में क्या अंतर?
कार में तीसरा गियर कब लगाना चाहिए? जानें सही स्पीड, सही तरीका और जरूरी टिप्स
कार में तीसरा गियर कब लगाना चाहिए? जानें सही स्पीड, सही तरीका और जरूरी टिप्स
Embed widget