Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
LPG Fuel Shortage India Live: ईरान-इजरायल तनाव का असर भारत की LPG सप्लाई पर दिखने लगा है. कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी की खबरें हैं, जिससे होटल-रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित हो रहा है.
LIVE

Background
मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका (US Iran-Israel War) के बीच बढ़ते तनाव ने ग्लोबल मार्केट में नैचुरल गैस (Natural Gas) और LPG की सप्लाई (LPG Crisis) में रुकावट डालना शुरू कर दिया है. होर्मुज स्ट्रेट जैसे शिपिंग रूट पर असर पड़ने से भारत को भी LPG की कमी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच, पेट्रोलियम मंत्रालय ने सभी तेल रिफाइनरियों को LPG का प्रोडक्शन बढ़ाने और अतिरिक्त उत्पादन को केवल घरेलू इस्तेमाल के लिए रखने का आदेश दिया है.
होटलों और रेस्टोरेंट्स को दी जाने वाली कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई सीमित कर दी गई है. इनमें मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे महानगर शामिल हैं. ऐसे में रेस्टोरेंट्स वालों ने मेन्यू को छोटा करने पर फोकस कर रहे हैं. कई ने तो होटल बंद करने तक की चेतावनी दे दी है. लोगों में इस कदर डर है कि बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों में लोग सुबह पांच बजे से ही गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में दिख रहे हैं.
गौरतलब है कि मुंबई में कॉमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित किए जाने की वजह से करीब 20 प्रतिशत होटल को बंद करना पड़ा है. सरकार की तरफ से गैस का प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश के बावजूद अगर ईरान वॉर लंबा खिंचता है, तो स्थिति खराब हो सकती है.
ये भी पढ़ें: भारत में 3 करोड़ टन एलपीजी की सालाना खपत, जानें ईरान वॉर के बाद अब तक क्या उठाए कदम
ये भी पढ़ें:
ईरान वॉर से बढ़ा वैश्विक संकट, अब रूस के प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन के इस बयान ने और बढ़ाई टेंशन
LPG Crisis: गैस के दुनियाभर में बढ़ रहे दाम, बढ़ा महंगाई का खतरा
ईरान वॉर की वजह से दुनियाभर में एलपीजी के दाम बढ़ने शुरु हो गए हैं, जो एक बड़ा संकट हो सकता है. स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज के बंद होने की वजह से जहाज फंसे हुए हैं और शिपिंग के दाम बढ़ रहे हैं. ऐसे में दुनियाभर में महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अगर बात करें तो नॉर्वे की तरफ से यूरोप को महंगी गैस बेची जा रही है. अमेरिका समेत अन्य देशों को कनाडा की तरफ से भी तेल और गैस की सप्लाई की जा रही है.
LPG Crisis: पूरे देश में गैस की भारी किल्लत- केजरीवाल
Middle East Tensions: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि ईरान वॉर की वजह से देशभर में एलपीजी गैस की भारी किल्लत हो गई है. इसका कारण ये है कि देश में जितना प्रोडक्शन होता है, उसका प्रचास प्रतिशत प्रोडक्शन कम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा सबसे ज्यादा होटल और रेस्टुरेंट के ऊपर पड़ रहा है. इसकी वजह ये है कि होटल और रेस्टुरेंट गैस को स्टोर कर के नहीं रख सकते हैं. रोजाना बेसिस पर गैस की रेस्टुरेंट में सप्लाई होती है. ऐसे में मुंबई में करीब 30 प्रतिशत से ज्यादा रेस्टुरेंट बंद हो चुके हैं.
Source: IOCL


























