एक्सप्लोरर

मन की बात | पीएम मोदी बोले- वैक्सीन को लेकर किसी अफवाह में ना आएं, वैक्सीनेशन कार्यक्रम का लाभ उठाएं

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों से आग्रह करते हुए कहा है कि वो भारत सरकार के मुफ्त वैक्सीन अभियान का लाभ अपने राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं.

नई दिल्लीः पीएम मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम के 76 वे एपिसोड के तहत देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, 'आज मैं आपसे मन की बात एक ऐसे समय कर रहा हूं. जब कोरोना हम सभी के धैर्य हम सभी के दुख बर्दाश्त करने की सीमा की परीक्षा ले रहा है. कोरोना की पहली लहर का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश हौसले और आत्मविश्वास से भरा हुआ था लेकिन इस तूफान (दूसरी लहर) ने देश को झकझोर दिया है.'

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, 'इस समय हमें इस लड़ाई को जीतने के लिए एक्सपर्ट्स और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देनी है. राज्य सरकार की कोशिशों को आगे बढ़ाने में भारत सरकार पूरी शक्ति से जुटी है. राज्य सरकारें भी अपना दायित्व निभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं.'

"वैक्सीन को लेकर किसी अफवाह में न आएं"
पीएम मोदी ने कहा, 'कोरोना के इस संकट काल में वैक्सीन की अहमियत सभी को पता चल रही है, इसलिए मेरा आग्रह है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं. आप सभी को मालूम भी होगा कि भारत सरकार की तरफ से सभी राज्य सरकारों को फ्री में वैक्सीन दी जा रही है, जिसका फायदा 45 साल से ऊपर के लोग ले सकते हैं. अब तो 1 मई से 18 साल के ऊपर के हर व्यक्ति के लिए भी वैक्सीन उपलब्ध होने वाली है. भारत सरकार की तरफ से मुफ्त वैक्सीन का कार्यक्रम आगे चलता रहेगा. मेरा राज्यों से भी आग्रह है कि वो भारत सरकार के इस मुफ्त वैक्सीन अभियान का लाभ अपने राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं.'

देशवासियों से आग्रह करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'मैं आपसे आग्रह करता हूं, आपको अगर कोई भी जानकारी चाहिए हो, कोई और आशंका हो तो सही सोर्स से जानकारी लें. आपके जो फेमिली डॉक्टर हों, आस-पास के जो डॉक्टर्स हों, आप उनसे फोन पर बात करके सलाह लीजिए. मैं देख रहा हूं, हमारे बहुत से डॉक्टर खुद भी ये जिम्मेदारी उठा रहे हैं. कई डॉक्टर्स सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जानकारी दे रहे हैं.'

75 वें एपिसोड में पीएम मोदी ने क्या कहा था
पीएम मोदी ने अपने पिछले मन की बात के संबोधन में लोगों से कोविड वैक्सीन शॉट्स लेने का आग्रह किया था और 'दवाई भी, कड़ाई भी' के नियम का पालन करने की बात कही थी. उन्होंने कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए अपनी सरकार के आह्वान को भी दोहराया था. उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए "पारंपरिक खेती के साथ-साथ नए विकल्प अपनाने" की जरूरत है.
 
पीएम ने किसानों की आय बढ़ाने पर कहा था कि “जीवन के सभी क्षेत्रों में नवीनता, आधुनिकीकरण आवश्यक है, अन्यथा यह कई बार बोझ बन जाता है. पहले ही देर हो चुकी है. हमने पहले ही बहुत समय खो दिया है. कृषि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए के लिए पारंपरिक खेती के साथ-साथ नए विकल्प, नए इनोवेशन को अपनाना भी महत्वपूर्ण है. ”

ये भी पढ़ें-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी, अस्पताल में किया गया भर्ती
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी, अस्पताल में किया गया भर्ती
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Tamil Nadu Temple: पलनी मुरुगन मंदिर की 1.4 एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, 2 रजिस्ट्रार सस्पेंड, CB-CID जांच के आदेश
पलनी मुरुगन मंदिर की 1.4 एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, 2 रजिस्ट्रार सस्पेंड, CB-CID जांच के आदेश
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget