एक्सप्लोरर

Corona India: देश में लगातार चौथे दिन आए 3 लाख से ज्यादा केस, 24 घंटे में रिकॉर्ड 2767 की मौत

Coronavirus Cases Death in India: भारत में आज लगातार चौथे दिन 24 घंटे में तीन लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. अबतक कुल 27 करोड़ 79 लाख से ज्यादा कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17.19 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. रोजाना पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी से ज्यादा है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है. हर रोज अब तीन लाख से ज्यादा नए केस सामने आने लगे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 349,691 नए कोरोना केस आए और 2767 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,17,113 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को देश में 346,786 नए केस आए थे.

बीते चार दिनों में देश में 1.3 मिलियन से ज्यादा नए केस आ चुके हैं. 21 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक क्रमश: 3.14 लाख, 3.32 लाख, 3.46 लाख, 3.49 लाख दर्ज किए गए हैं. ये आंकड़ा दुनिया के किसी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 69 लाख 60 हजार 172
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 40 लाख 85 हजार 110
  • कुल एक्टिव केस- 26 लाख 82 हजार 751
  • कुल मौत- 1 लाख 92 हजार 311
  • कुल टीकाकरण- 14 करोड़ 9 लाख 16 हजार 417 डोज दी गई

दिल्ली में कोरोना से पहली बार 1 दिन में 357 मौतें
दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 357 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है. राजधानी में कोरोना से होने वाली मृत्यु का यह एक नया रिकॉर्ड है. अबतक कुल कोरोना से 13,898 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है. फिलहाल दिल्ली में 93,080 एक्टिव कोरोना मरीज है. इनमें से 50,285 कोरोना रोगी होम आइसोलेशन में रह रहे हैं, जबकि बाकी रोगियों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों व कोरोना केंद्रों में भर्ती कराया गया है.

महाराष्ट्र में कोविड से 676 मौतें
महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 से 676 मौतें होने की खबर है. साथ ही संकमण के 67,160 नए मामले आए. कुल मामलों की संख्या अब 42,28,836 हो गई है. मुंबई में शुक्रवार को 7,199 नए मामले आए थे, जिसमें गिरावट के साथ, शनिवार को शाम तक 5,867 नए मामले दर्ज हुए और 71 मौतें हुई हैं. शहर में कोविड से अब तक 6,22,146 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 12,726 लोगों की मौत हो चुकी है.

अबतक 14 करोड़ कोरोना डोज दिए गए
देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 24 अप्रैल तक देशभर में 14 करोड़ 9 लाख 16 हजार 417 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 25 लाख 36 हजार 612 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.13 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 83 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 15 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
महाराष्ट्र को केंद्र से  रेमडेसिविर की 4.35 लाख शीशी मिलेंगी, CM ठाकरे ने पीएम मोदी का जताया आभार

दिल्ली में एक हफ्ता बढ़ सकता है लॉकडाउन, केजरीवाल सरकार कर रही विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget