एक्सप्लोरर

हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं

Harish Rana Case: हरीश राणा का केस केवल एक कानूनी लड़ाई नहीं है, बल्कि एक मध्यमवर्गीय परिवार के 13 साल के धैर्य, अटूट प्रेम और अंततः अपनी ही संतान को 'अलविदा' कहने के हृदयविदारक फैसले की कहानी है.

Harish Rana Euthanasia Case: कहते हैं कि दुनिया में सबसे भारी बोझ एक पिता के कंधे पर उसके जवान बेटे की अर्थी होती है, लेकिन कल्पना कीजिए उस पिता की पीड़ा की, जो पिछले 13 सालों से हर दिन भगवान से अपने बेटे के लिए 'मौत' मांग रहा हो. यह कहानी केवल गाजियाबाद के एक मध्यमवर्गीय परिवार की कानूनी लड़ाई की नहीं है, बल्कि यह कहानी है ऐसे पिता अशोक राणा की, जिसकी आंखों का पानी सूख चुका है और उस मां निर्मला देवी की, जिसकी ममता ने 4700 से ज्यादा रातें अपने बेटे की ट्यूब साफ करते हुए गुजार दीं.

साल 2013 में हुआ एक हादसा साल 2026 तक आते-आते एक ऐसे अंतहीन 'नरक' में बदल गया, जहां जीवन और मृत्यु के बीच की रेखा धुंधली पड़ गई थी. हरीश राणा, जो कभी अपने परिवार की उम्मीदों का सूरज था, पिछले 13 सालों से एक बिस्तर पर 'वेजिटेटिव स्टेट' में कैद था. न वह देख सकता था, न बोल सकता था और न ही अपने शरीर पर पड़ रहे गहरे घावों का दर्द बयां कर सकता था.

जब 11 मार्च 2026 को अदालत के गलियारों में 'इच्छामृत्यु' का फैसला गूंजा तो वह किसी की हार नहीं, बल्कि एक बेटे की उस कैद से रिहाई थी, जिसे समाज 'जीवन' कहता था. इच्छामृत्यु का यह केस उस पिता के टूटे हुए स्वाभिमान, एक मां के अटूट धैर्य और एक ऐसे फैसले की दास्तां है, जिसने भारत को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या 'गरिमा के साथ मरना' भी उतना ही जरूरी है, जितना 'गरिमा के साथ जीना'?

काल बनकर आया 20 अगस्त 2013 का वो दिन

यह घटना 20 अगस्त 2013, रक्षाबंधन के दिन की है. हरीश राणा उस समय चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) में सिविल इंजीनियरिंग के आखिरी साल के छात्र थे. वह यूनिवर्सिटी के पास ही एक पीजी में रहते थे. प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरीश पीजी की चौथी मंजिल की बालकनी या छत के किनारे पर थे, जहां से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे नीचे गिर गए.

गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर आंतरिक चोटें आईं और उनके सिर की हड्डियां टूट गई थीं और रीढ़ की हड्डी में भी गहरा आघात लगा था. उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया. डॉक्टरों ने उनको बचाने के लिए कई न्यूरोसर्जरी कीं, लेकिन मस्तिष्क को पहुंचा नुकसान इतना गहरा था कि वह कभी होश में नहीं आ सके. वह 'परमानेंट वेजिटेटिव स्टेट' में चले गए.

साल दर साल चला संघर्ष

हादसे के बाद हरीश के पिता उन्हें गाजियाबाद के कई अस्पतालों और दिल्ली के एम्स में भटके, लेकिन डॉक्टरों ने साफ कह दिया था कि उनके ठीक होने की संभावना 1% से भी कम है. पिछले 13 सालों से, हरीश की दुनिया केवल एक बिस्तर और उनके गले में लगी ट्रैकियोस्टोमी ट्यूब (सांस के लिए) और पेट में लगी PEG ट्यूब (भोजन के लिए) तक सीमित होकर रह गई थी. उनके शरीर का वजन आधा रह गया, हड्डियां दिखने लगी. वह केवल अपनी आंखें खोल सकते थे, लेकिन किसी को पहचान नहीं सकते थे.

सब कुछ झोंक कर बेटे के लिए मांगी मौत!

हरीश राणा का परिवार एक छोटा और मध्यमवर्गीय परिवार है, जिसने पिछले 13 सालों से उनके इलाज और कानूनी लड़ाई में अपना सब कुछ झोंक दिया. हरीश के पिता इस पूरी कानूनी लड़ाई का मुख्य चेहरा रहे हैं. उन्होंने अपने बेटे के इलाज के लिए गाजियाबाद का अपना घर तक बेच दिया और सालों तक अदालतों के चक्कर काटे. वे एक निजी कंपनी में कार्यरत थे, लेकिन बेटे की देखभाल और केस के कारण उनका जीवन पूरी तरह बदल गया.

एक बार कोर्ट में उन्होंने रुंधे गले से कहा था, "मैं अपने बेटे का हत्यारा नहीं बनना चाहता, लेकिन मैं उसे इस नरक जैसी जिंदगी में तड़पते हुए भी नहीं देख सकता. हम बूढ़े हो रहे हैं, हमारे बाद उसका क्या होगा? उसे गरिमा के साथ जाने का हक मिलना चाहिए."

हरीश को अंतहीन दर्द से मुक्त होते देखना चाहती हूं- मां

हरीश की मां निर्मला देवी ने 2013 से लेकर 2026 तक साये की तरह अपने बेटे की दिन-रात सेवा की. हरीश की फीडिंग ट्यूब साफ करने से लेकर उसे दवाइयां देने तक, उन्होंने एक पल के लिए भी उसे अकेला नहीं छोड़ा. कोर्ट में उनकी याचिकाओं में एक मां की बेबसी और बेटे को दर्द से मुक्त देखने की तड़प साफ झलकती थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "हरीश का बस शरीर रह गया है, उसकी आत्मा पहले ही जा चुकी है. हम उसे मरते हुए नहीं, बल्कि इस अंतहीन दर्द से मुक्त होते देखना चाहते हैं."

शुरुआत में कई रिश्तेदारों ने मदद की, लेकिन 13 साल एक लंबा वक्त होता है. धीरे-धीरे परिवार अकेला पड़ गया. उनका सामाजिक समारोहों में जाना बंद हो गया, क्योंकि हरीश को एक मिनट के लिए भी अकेला नहीं छोड़ा जा सकता था. 

लेटे-लेटे शरीर पर हो गए थे गहरे घाव

हरीश की स्थिति ऐसी थी कि वह न तो बोल सकता था, न देख सकता था और न ही कोई प्रतिक्रिया दे सकता था. सालों तक एक ही स्थिति में लेटे रहने के कारण हरीश के शरीर पर गहरे घाव हो गए थे. परिवार के लिए सबसे बड़ा इमोशनल टॉर्चर यह था कि वे उसे दर्द में देख रहे थे, लेकिन वह रो भी नहीं सकता था.

हरीश की हालत को देखकर उसके माता-पिता ने दिल्ली हाईकोर्ट में इच्छामृत्यु की याचिका डाली, लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी और कहा था कि भारतीय कानून के तहत सक्रिय इच्छा मृत्यु की अनुमति नहीं है. इसके बाद अगस्त 2024 में यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. एम्स के डॉक्टरों की टीम ने हरीश के घर जाकर उनकी जांच की थी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट पेश की थी.

11 मार्च 2026: जज रोए और कोर्ट में पसर गया सन्नाटा

हरीश के मां-बाप ने कोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी. आखिरकार वह दिन आ गया, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च 2026 को फैसला सुनाया तो कोर्ट रूम में सन्नाटा पसर गया था. फैसला सुनाते हुए जस्टिस पारदीवाला की आंखें भर आईं. फैसला पढ़ते समय उन्होंने टिप्पणी की कि एक पिता का अपनी संतान के लिए 'मौत' मांगना दुनिया का सबसे मुश्किल काम है.

सुप्रीम कोर्ट ने माना कि 'Right to Life' यानी जीने का अधिकार में 'Right to Die with Dignity' (गरिमा के साथ मरने का अधिकार) भी शामिल है, खासकर तब जब जीवन केवल मशीनों और ट्यूबों के सहारे सिमट गया हो. आखिरकार कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत दे दी.

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा के परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके परिवार ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा. किसी से प्यार करने का मतलब है, सबसे बुरे समय में भी उनकी देखभाल करना. 

अभिषेक कुमार वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अभिषेक यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रहे हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत आजतक न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की. इसके बाद इंडिया न्यूज़ में कार्यरत हुए और बीते 6 सालों से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. डेली न्यूज़ रिपोर्ट लिखने के अवाला अभिषेक वीडियो औऱ तस्वीरों से जुड़े काम भी करते रहते हैं. कई राज्यों के चुनाव, लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट के दौरान अलग-अलग सीरीज में खबरें लिखते रहे हैं. अभिषेक ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली के भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से की है. यहां अभिषेक ने टीवी और रेडियो पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. अभिषेक राजनीति, चुनाव, समाज, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहे हैं. इन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान इससे जुड़ी कई रिपोर्ट्स भी लिखी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'महिला आरक्षण के विरोध का सवाल ही नहीं उठता', PM मोदी के संबोधन पर ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन, कहा- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
'महिला आरक्षण के विरोध का सवाल ही नहीं उठता', PM मोदी के संबोधन पर ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन
'आपने हमें होर्मुज से गुजरने की परमिशन दी है और अब फायरिंग...', ईरान में फंसे टैंकर के कैप्टन और IRGC के बीच क्या हुई थी बात?
'आपने हमें होर्मुज से गुजरने की परमिशन दी है और अब फायरिंग...', ईरान में फंसे टैंकर के कैप्टन और IRGC के बीच क्या हुई थी बात?
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
बंगाल की रैली में गरजे CM योगी, टीएमसी पर जमकर किया हमला, बोले- 'ममता दीदी सिंहासन खाली करो'
बंगाल की रैली में गरजे CM योगी, टीएमसी पर जमकर किया हमला, बोले- 'ममता दीदी सिंहासन खाली करो'
Advertisement

वीडियोज

sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!
PM Modi Address To Nation: महिला आरक्षण पर PM के मन की बात! | Chitra Tripathi | Women Reservation
Saas Bahu Aur Saazish: Vikrant को देख Aishwarya के छूटे पसीने, मासूम को खाई में धकेल कर हुई फरार | Mannat
PM Modi Address To Nation: ''हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे'- पीएम |Women Reservation | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
'लालू यादव की बेटी सांसद...अखिलेश की पत्नी सांसद', सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की भी लगाई क्लास
'लालू यादव की बेटी सांसद...अखिलेश की पत्नी सांसद', सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की भी लगाई क्लास
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
'नायक' से 'मद्रास कैफे' तक, जरूर देखें ये 7 इंडियन पॉलिटिकल फिल्में, ओटीटी पर हैं अवेलेबल
'नायक' से 'मद्रास कैफे' तक, जरूर देखें ये 7 इंडियन पॉलिटिकल फिल्में, ओटीटी पर हैं अवेलेबल
लगातार 5 हार के बाद खुलेगी KKR किस्मत! 18 करोड़ वाला खिलाड़ी टीम से जुड़ा; फ्रेंचाइजी ने दिया अपडेट
लगातार 5 हार के बाद खुलेगी KKR किस्मत! 18 करोड़ वाला खिलाड़ी टीम से जुड़ा
19 दिनों में दागीं 4 बैलिस्टिक मिसाइलें... किम जोंग की करतूत से टेंशन में जापान-साउथ कोरिया, एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव
19 दिनों में दागीं 4 बैलिस्टिक मिसाइलें... किम जोंग की करतूत से टेंशन में जापान-साउथ कोरिया, एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव
खेती को ही बनाना है बिजनेस तो ये फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा, किसानों के लिए है फायदे का सौदा
खेती को ही बनाना है बिजनेस तो ये फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा, किसानों के लिए है फायदे का सौदा
Viral Video: टूर्नामेंट में नहीं बुलाया तो ट्रैक्टर लेकर जोत डाली पूरी पिच, मैच के बीच हुआ जमकर ड्रामा
टूर्नामेंट में नहीं बुलाया तो ट्रैक्टर लेकर जोत डाली पूरी पिच, मैच के बीच हुआ जमकर ड्रामा
Embed widget