एक्सप्लोरर

Kartavya Path: आज से दिल्ली के 'कर्तव्य पथ' का दीदार कर सकती है आम जनता, खूबसूरती और भव्यता में है बेजोड़

आज से कर्तव्य पथ आम जनता के लिए खोल दिया गया है. इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन की तरफ जाने वाले रास्ते को पहले राजपथ कहा जाता था लेकिन अब ये कर्तव्य पथ कहलाएगा.

Kartavya Path: दिल्ली का ‘कर्तव्य पथ’(Kartavya Path) आज से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है और इसी के साथ सेंट्रल विस्टा एवेन्यू (Central Vista Avenue) की खूबसूरती का दीदार आज से आम जनता कर सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया था और इसे राष्ट्र को समर्पित कर दिया था. इसके साथ ही पीएम मोदी ने इंडिया गेट (India Gate) पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की प्रतिमा का भी अनावरण किया था.

बता दें कि इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन की तरफ जाने वाले रास्ते को पहले राजपथ कहा जाता था लेकिन, अब इसका नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ कर दिया गया है. राजपथ का नाम बदले जाने के साथ ही यहां का अंदाज और कलेवर भी पूरी तरह बदला गया है. चारों तरफ हरियाली के साथ ही लाल ग्रेनाइट रेड कॉर्पेट पर चलने जैसा एहसास कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कर्तव्य पथ करीब तीन किलोमीटर लंबा है और यहां 4 हजार 87 पेड़ लगाए गए हैं.

कर्तव्य पथ को बनाया गया है बेहद खूबसूरत
आम जनता आज से कर्तव्य पथ की खूबसूरती का दीदार कर सकती है. कर्तव्य पथ को काफी शानदार तरीके से बनाया गया है. यहां घूमने आने वाले लोगों के लिए कई सुविधाएं दी गई है. जैसे सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में लोगों को अब गाड़ी पार्क करने में कोई दिक्कत नहीं होगी. यहां पार्किंग की पर्याप्त सुविधा दी गई है. फिलहाल पार्किंग मुफ्त है, लेकिन बाद में इसके लिए NDMC की तरफ से शुल्क लिया जा सकता है. करीब 3 किलोमीटर के इस रास्ते के दोनों तरफ लोगों को हरे-भरे पेड़ और रंग बिरंगे फूल देखने को मिलेंगे जो लोगों के मन को मोह लेंगे. शानदार पानी के झरने यहां की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं. रात के वक्त तो लोगों को यहां घूमने का अलग ही मजा आएगा. जगमगाती लाइट्स में कर्तव्य पथ का नजारा और ज्यादा खूबसूरत लगेगा. यहां नई सुविधाओं वाले ब्लॉक और बिक्री स्टॉल भी लगाए गए हैं.

हर राज्य के फूड स्टॉल का ले सकेगे आनंद
कर्तव्य पथ जहां अपनी भव्यता की वजह से लोगों को आकर्षित करने के लिए तैयार है तो वहीं यहां घूमने आने वालों को हर राज्य के जायके का तड़का भी यहां मिलेगा. बता दें कि यहां कई राज्यों के फूड स्टॉल लगाए जाने की कवायद शुरू हो गई है. इन फूड स्टॉल के लजीज व्यंजन पर्यटकों के मुंह में पानी लाने के लिए काफी हैं. ऐसे में यहां घूमने के साथ-साथ आप अपने पसंदीदा या अन्य राज्यों के व्यंजनों का भी लुत्फ ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Delhi: बिजली बिल के नाम कर रहे थे ठगी, पुलिस ने 22 शहरों में छापेमारी कर 65 लोगों को किया गिरफ्तार

Netaji Statue: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा ऐसे हुई तैयार, 100 फुट लंबे ट्रक से लाया गया था दिल्ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा...', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर को लेकर दिया जवाब
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर की सेहत...
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, यूपी चुनाव से पहले BSP कार्यकर्ताओं को दी यह बड़ी सलाह
कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, यूपी चुनाव से पहले BSP कार्यकर्ताओं को दी यह सलाह
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
Embed widget