एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार का सर्कल रेट 20 फीसदी कम करने का फैसला, रियल एस्टेट सेक्टर को बूस्ट मिलने की उम्मीद

दिल्ली सरकार ने कोरोना के कारण मंदी की मार झेल रही अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सभी कैटेगरी की सर्कल रेट को 20 फीसदी तक कम करने का फैसला किया है. इससे दिल्ली में संपत्ति खरीदने के इच्छुक लोगों को फायदा मिलेगा. इसके साथ ही इस फैसले से रियल एस्टेट सेक्टर को भी बूस्ट मिलने की उम्मीद है.

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने लोगों के बड़ी वित्तीय राहत देते हुए राष्ट्रीय राजधानी में आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक संपत्तियों की मौजूदा सर्कल रेट को 20 फीसदी तक कम करने का फैसला लिया है. यह रेट इस साल 30 सितंबर तक लागू रहेंगी. इसका फैसला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में किया लिया गया.

सीएम केजरीवाल ने उम्मीद जताई है कि इस कदम से कोरोना वायरस महामारी की मार झेल रही अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने में मदद मिलेगी. केजरीवाल ने कहा, " हम कोविड काल में हुए आर्थिक नुकसान से धीरे-धीरे उबर रहे हैं और यह हमारी सरकार का कर्तव्य है कि आम आदमी पर वित्तीय बोझ को कम करने के लिए सभी कदम उठाए" उन्होंने कहा कि इस फैसले से लोगों में प्रोपर्टी ट्रांजेक्शन बढ़ेगा और रियल एस्टेट सेक्टर रिवाइव होगा, जो कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसके साथ ही नए रोजगार भी क्रिएट होंगे.

रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगा बूस्ट दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय राजधानी में संपत्ति खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी. सिसोदिया ने ट्वीट किया " मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह एक बड़ा फैसला है. दिल्ली में आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक संपत्तियों की सर्कल रेट सभी श्रेणियों में अगले 6 महीनों के लिए 20 फीसदी तक कम हो गईं. यह लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी और रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिलेगा.”

 

सर्कल रेट को ऐसे करें केलकुलेट आवासीय संपत्तियों की तुलना में आम तौर पर वाणिज्यिक संपत्तियों में सर्कल रेट ज्यादा होती हैं. हालांकि, यह संपत्ति के टाइप और एज के आधार पर भी अलग भी हो सकती है. दिल्ली सरकार के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इंफोर्मेशनल सिस्टम पर जाकर राजधानी में सर्कल रेट की गणना की जा सकती है.

यह भी पढ़ें किसानों के समर्थन में 75 पूर्व नौकरशाहों का खुला पत्र, कहा- शुरू से टकराव भरा रहा सरकार का रवैया

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कोलकाता पहुंचे, बंगाल में 'परिवर्तन रैली' की करेंगे शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget