एक्सप्लोरर

सुनने में असमर्थ नवजात के कॉक्लियर इंप्लांट सर्जरी की सुविधा होगी मुफ्त, दिल्ली सरकार ने किया एलान

कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर नवजात बच्चों की सुनने की शक्ति वापस लाई जा सकेगी. दिल्ली सरकार ने जरूरतमंद लाभुकों के लिए सुविधा को मुफ्त मुहैया कराने का फैसला किया है. चाचा नेहरु बाल चिकित्सालय में कॉक्लियर इंप्लांट सुविधा का उद्घाटन करते समय स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसका एलान किया.

नई दिल्ली: सरकारी अस्पताल में जन्म के बाद सुनने में असमर्थ जरूरतमंद नवजात को दिल्ली सरकार ने कॉक्लियर इंप्लांट की सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराने का फैसला किया है. कॉक्लियर इंप्लांट को दिल्ली सरकार के आरोग्य कोष योजना के अंतर्गत शामिल किया जाएगा. लाभुक चाचा नेहरु बाल चिकित्सालय में ये सुविधा हासिल कर सकेंगे. सरकार ने चाचा नेहरू बाल चिकत्सालय में मौजूदा वर्ष के दौरान 100 बच्चों का इलाज इस तकनीक से करने का लक्ष्य रखा है.

दिल्ली सरकार ने किया बड़ा एलान

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने चाचा नेहरु बाल चिकित्सालय में कॉक्लियर इंप्लांट सुविधा का उद्घाटन करते समय इसका एलान किया. सत्येंद्र जैन ने कहा कि हर एक नवजात बच्चे की अस्पताल से छुट्टी होने से पहले उसकी सुनने की क्षमता की जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर 500 नवजात शिशुओं को भी इस योजना की जरूरत पड़ी, तो एक भी बच्चे को इस योजना से वंचित नहीं होने दिया जाएगा. चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में इसकी कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है.

कॉक्लियर इंप्लांट की सुविधा मुफ्त

उन्होंने कहा कि जारी मुफ्त सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की तरह ही दिल्ली आरोग्य कोष के अंतर्गत कॉक्लियर इंप्लांट की सुविधा भी मुफ्त होगी. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली में हर साल सैकड़ों बच्चे सुनने की अक्षमता के साथ पैदा होते हैं, जो कभी-कभी माता-पिता को उस दौरान पता नहीं चल पाता है और बाद में सुनने की समस्या का इलाज मुश्किल हो जाता है. लेकिन जन्म के तीन महीने के भीतर इसका इलाज किया जाए, तो यह समस्या ठीक हो सकती है. ऐसे बच्चे, जो गंभीर रूप से सुनने में असमर्थ हैं, उन्हें सुनने की मशीन से ज्यादा फायदा नहीं होता है.

गंभीर रूप से सुनने में असमर्थ बच्चों को कॉक्लियर इंप्लांट सुविधा से काफी ज्यादा लाभ मिलेगा और उन्हें अपनी जिन्दगी को ठीक ढंग से चलाने में मदद मिलेगी. दिल्ली सरकार की तरफ से शुरू की गई योजना के लक्ष्य को बताते हुए सत्येन्द्र जैन ने कहा कि केजरीवाल सरकार योजना मद में खर्च का भार उठाएगी. कॉक्लियर इंप्लांट सुविधा पर खर्च होने वाली लागत के सवाल पर सत्येन्द्र जैन ने 5 लाख बताया, जिसे अब दिल्ली सरकार ने लोगों को मुफ्त उपलब्ध कराने का फैसला किया है.

नीता अंबानी का एलान- रिलायंस के सभी कर्मचारियों और उनके परिवारवालों को फ्री लगेगी कोरोना वैक्सीन

7 मार्च को पीएम मोदी और सीएम ममता के बीच होगी टक्कर, जानिए दोनों की क्या हैं चुनावी तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget