एक्सप्लोरर

7 मार्च को पीएम मोदी और सीएम ममता के बीच होगी टक्कर, जानिए दोनों की क्या हैं चुनावी तैयारियां

रविवार को बीजेपी ने एक बड़ी जनसभा की तैयारी की है और इसके लिए बकायदा चुनावी बैनर-पोस्टर तैयार किए हैं. चुनाव ऐलानों के बाद ये पीएम मोदी की पहली रैली होगी.बंगाल के चुनाव में बीजेपी बढ़त ना ले सके, इसलिए सीएम ममता ने भी अपने प्रचार को धार देने के लिए सड़क पर उतरने की तैयारी कर ली है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सात मार्च का का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच ऐतिहासिक चुनावी टक्कर का गवाह बनेगा. चुनाव ऐलानों के बाद पहली बार दोनों नेता अपना दमखम दिखाएंगे. पीएम मोदी रविवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड से बीजेपी के चुनावी अभियान का आगाज करेंगे. वहीं, सीएम ममता एलपीजी की बढ़ी कीमतें और महंगाई के मुद्दे पर रैली करेंगी.

चुनाव ऐलानों के बाद पीएम मोदी की पहली रैली 

रविवार को बीजेपी ने एक बड़ी जनसभा की तैयारी की है और इसके लिए बकायदा चुनावी बैनर-पोस्टर तैयार किए हैं. चुनाव ऐलानों के बाद ये पीएम मोदी की पहली रैली होगी. बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता इस रैली को सुपरहिट बनाने के काम में जुटे हैं. बीजेपी का टारगेट ब्रिगेड ग्राउंड में करीब 10 लाख लोगों को लाने का है. बीजेपी इस रैली को सफल बनाने के लिए डोर टू डोर कैंपेन चला रही है. बता दें कि बंगाल में मशहूर है कि जिसका ब्रिगेड ग्राउंड उसी का बंगाल.

चुनाव प्रचार को धार देने के लिए सड़क पर उतरेंगी ममता

बंगाल के चुनाव में बीजेपी बढ़त ना ले सके, इसलिए सीएम ममता ने भी अपने प्रचार को धार देने के लिए सड़क पर उतरने की तैयारी कर ली है और इसके लिए उत्तर बंगाल के सिलिगुड़ी को चुना है. जिस वक्त पीएम मोदी की रैली होगी. लगभग उसी वक्त दीदी तृणमूल महिला कार्यकर्ताओं के साथ एलपीजी की बढ़ी कीमतें और महंगाई के मुद्दे पर रैली करेंगी.

बंगाल में किस चरण में कितनी सीटों पर चुनाव?

पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे. वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. नतीजों की घोषणा दो मई को होगी.

यह भी पढ़ें-

Bengal Elections: पहले चरण से एक दिन पहले बांग्लादेश जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्या है चुनाव कनेक्शन

मैराथन बैठक के बाद बंगाल और असम के BJP उम्मीदवारों पर हुई चर्चा, आज जारी हो सकती है पहली सूची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget