एक्सप्लोरर

'वंडर्स ऑफ वर्ल्ड पार्क' आम लोगों के लिए खुला, एक ही जगह दुनिया के सात अजूबे देखें, इतने का मिलेगा टिकट

इस पार्क को आज आम लोगों के लिए खोल दिया गया. पहले दिन ही इतनी भीड़ उमड़ी क्योंकि यह मनोरंजन का अनोखा क्षेत्र है जहां पुनर्चक्रण से सौदर्यबोध पैदा किया गया है.

नई दिल्ली: क्या आप दुनिया के सात अजूबे एक ही स्थान पर देखना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. आप दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी)के एक थीम पार्क में साठ फुट के एफिल टावर, 20 फुट के ताजमहल और अन्य पांच अजूबों की प्रतिकृतियां निहार सकते हैं. सबसे विशिष्ट बात यह है ये प्रतिकृतियां औद्योगिक और अन्य अपशिष्टों से बनायी गयी हैं.

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सराय काले खां के समीप राजीव गांधी स्मृति वन में सात एकड़ में फैले ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ नामक पार्क का बृहस्पतिवार शाम को उद्घाटन किया. शुक्रवार को उसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया. एसडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इस पार्क को आज आम लोगों के लिए खोल दिया गया. पहले दिन ही इतनी भीड़ उमड़ी क्योंकि यह मनोरंजन का अनोखा क्षेत्र है जहां पुनर्चक्रण से सौदर्यबोध पैदा किया गया है. ’’  उन्होंने बताया कि साढ़े सात करोड़ रूपये की लागते से निर्मित यह पार्क सुबह ग्यारह बजे से रात ग्यारह बजे तक खुला रहेगा.

गृह मंत्री ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की इस पहल की यह कहते हुए प्रशंसा की कि इस पार्क ने अन्य एजेंसियों के लिए ‘अपशिष्ट से संपदा’ निर्माण का एक दृष्टांत पेश किया है क्योंकि ‘वंडर्स ऑफ वर्ल्ड’ को तैयार करने में कबाड़ का इस्तेमाल किया गया है.

एसडीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि इस पार्क में ताजमहल की 20 फुट ऊंची प्रतिकृति, ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा की 18 फुट ऊंची प्रतिकृति, एफिल टावर की 60 फुट ऊंची प्रतिकृति, लीनिंग टावर ऑफ पीसा की 25 फुट ऊंची प्रतिकृति, रियो डि जैनेरियो की क्राइस्ट द रिडीमर की 25 फुट ऊंची प्रतिकृति, रोम के कोलोसियम की 15 फीट ऊंची प्रतिकृति और न्यूयार्क के स्टेट्यू ऑफ लिबर्टी की 30 फुट ऊंची प्रतिकृति हैं.

ताजमहल का ऊपरी गुंबद साइकिल की रिम से बनाया गया है, इसी तरह बाकी अजूबे भी एंगल, नट बोल्ट, साइकिल, मेटल शीट, ऑटोमोबाइल पार्ट, पुराने बर्तन और बेकार पड़े लोहे से बनाए गए हैं. एसडीएमसी के आयुक्त पी के गोयल ने कहा, ‘‘पहले चार महीने तक हम खुद ही इसका रखरखाव करेंगे और तत्पश्चात आंगुतकों की प्रतिक्रिया के आधार पर उसके रखरखाव को आऊटसोर्स करने के बारे में सोचा जाएगा.’’  अभी प्रवेश शुल्क वयस्कों के लिए 50 रूपये और बच्चों (3-12 साल) के लिए 25 रूपये हैं.

यह भी पढ़ें-

यूपी: सहारनपुर के देवबंद से आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, कर रहे थे भर्तियां

Exclusive: इंडस वाटर ट्रीटी पर गडकरी बोले- पाक ने आतंकवाद नहीं रोका तो एक बूंद पानी नहीं देंगे

BJP बोली- कांग्रेस स्पॉन्सर्ड आर्टिकल में हमारे जवानों का 'Caste Analysis', पाक पर कार्रवाई से देश के कई लोग परेशान

किसानों के खाते में पैसा भेजने की योजना: कांग्रेस शासित राज्य सुस्त, यूपी-J&K में काम में तेज़ी

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget