एक्सप्लोरर

दिल्ली अग्निकांड में 43 लोगों की मौत, बिहार के सिर्फ एक ही गांव से थे इस फैक्ट्री में 40 कामगार

दिल्ली में रानी झांसी रोड पर चार मंजिला फैक्ट्री में रविवार तड़के भीषण आग लग गई जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा घायल हैं.

पटना: दिल्ली में रानी झांसी रोड पर चार मंजिला फैक्ट्री में रविवार तड़के भीषण आग लग गई जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा घायल हैं. इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई बड़े राजनेताओं ने दुख प्रकट किया है. अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक यहां काम करने वाले अनेक कामगार बिहार के हैं.

जानकारी के मुताबिक बिहार के सहरसा जिले के नरियार गांव के करीब 35 से 40 लोग दिल्ली के इस फैक्ट्री में काम करते थे. इस घटना के सामने आने के बाद से गांव में सबके चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं. कई परिवार के लोग अपनों को देखने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. गांव के रहने वाले मोहम्मद संजीम को जब अपने एक जानने वाले के मौत की सूचना मिली तो उसके घर में सन्नाटा पसर गया.

गांव के रहने वाले मुबारक के घर परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है. मुबारक भी इसी फैक्ट्री में काम करता है और उसके बारे में घर वालों को अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है. सबाना खातून रोती हुई कहती हैं उनका दो-दो भाई इस फैक्ट्री में काम करता है. उन्हें अभी तक अपने भाईयों के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है.

बता दें कि दिल्ली के इस फैक्ट्री में आग लगने की घटना सुबह पांच बजे के आसपास हुई. मौके पर दमकल की 30 गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तबतक 43 लोगों की जिंदगियां खत्म हो चुकी थी. घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुआवजे का एलान किया है.

मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये, दिल्ली सरकार की तरफ से 10-10 लाख रुपये और बिहार के रहने वाले श्रमिक जिनकी इस घटना में मौत हो गई उन्हें बिहार सरकार की तरफ से 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे. घायलों के लिए मुआवजे का एलान प्रधानमंत्री, दिल्ली सरकार और बिहार सरकार की तरफ से किया गया है.

दिल्ली अग्निकांड: फैक्ट्री में नहीं लगे थे अग्नि सुरक्षा उपकरण, दमकल सेवा की भी नहीं थी मंजूरी

दिल्ली अग्निकांड: AAP बोली- MCD जिम्मेदार, कांग्रेस और बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget