एक्सप्लोरर

बोरे में मिली थी लड़की की लाश, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, मंगेतर ही बन गया हत्यारा

Sama Murder Case: दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में रविवार (26 नवंबर) को बोरे में मिली लड़की की लाश के मामले में पुलिस ने मंगेतर को गिरफ्तार कर कई खुलासे किए.

Delhi Crime News: दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में रविवार (26 नवंबर) को एक घर के अंदर बोरे में मिली लड़की की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया. कत्ल के इस मामले में पुलिस ने लड़की के मंगेतर को मुंबई से गिरफ्तार किया है. चुन्नी से गला घोंटकर लड़की का कत्ल किया गया था. 

पुलिस ने कहा कि शक के चलते सुल्तान ने अपनी होने वाली पत्नी शमा की हत्या की थी. डीसीपी शहादरा रोहित मीणा के मुताबिक, फर्श विहार थाना इलाके की पुलिस को रविवार शाम करीब 4 बजे एक कमरे में संदिग्ध बैग की सूचना मिली थी. इसको लेकर बिना वक्त गवाएं पुलिस मौके पर पहुंची तो बैग से 23 साल की लड़की की लाश मिली.

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के मुताबिक, मृतक लड़की की पहचान 23 साल की शमा के रूप में हुई थी जो कि एनएसए कॉलोनी की रहने वाली थी. शमा फर्श बाजार इलाके के विश्वास नगर में गली नंबर 10 में अपने लिव इन पार्टनर के साथ रह रही थीं.

पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज की छानबीन मे संदेह सुल्तान नाम के शख्स पर गया. सुल्तान वो ही शख्स है जिसके साथ शमा करीब 3 साल से लिव इन में रह रही थी और दोनों जल्द शादी करने वाले थे. डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि तफ्तीश में सुल्तान की लोकेशन मुंबई में मिली. इसके तुरंत बाद एक पुलिस टीम गठित कर वहां भेजी गई और सुल्तान नाम के कातिल को गिरफ्तार कर लिया गया. 

सुल्तान ने क्या बताया?
आरोपी सुल्तान ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी मंगेतर शमा फोन पर एक लड़के से बात करती थी जो उसे अच्छा नहीं लगता था. इस बात पर अक्सर दोनों का झगड़ा भी होता था.  25 नवंबर को सुल्तान ने साजिश के तहत शमा को बुलाया और चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इतना ही नहीं उसने शव को कमरे में एक बोरी में पैक करके रख दिया और फिर वो अपने फोन बंद करके मुंबई भाग गया. 

पुलिस ने कहा कि आरोपी सुल्तान ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के लिए इसी कमरे से डिस्ट्रीब्यूशन डिलीवरी का काम करता था जहां से कि बोरे में बंद शमा की लाश बरामद हुई. 

दरअसल, ये बोरा सबसे पहले सुल्तान के साथ डिलीवरी का काम करने वाले शानू नाम के शख्स ने देखा. इसके पास कमरे की दूसरी चाबी रहती थी. उसी ने पुलिस को लाश की सूचना दी. फिलहाल पुलिस सुल्तान से पूछताछ कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या के इस मामले में उसके साथ कोई और तो शामिल नही था.

ये भी पढ़ें- सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में कोर्ट ने किया सजा का ऐलान, जानें आरोपियों को मिली कितनी सजा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget