एक्सप्लोरर

एक फोन कॉल बना जंजाल! केजरीवाल ने किससे की थी बात, जो CBI ने पूछताछ के लिए बुलाया

Delhi Excise Policy: सीबीआई ने कथित शराब घोटाले में पूछताछ के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बुलाया है. आइए जानते हैं कि आखिर अरविंद केजरीवाल पर क्या आरोप हैं.

Delhi Excise Policy: शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पूछताछ के लिए बुलाया है. केजरीवाल रविवार (16 अप्रैल) को सीबीआई के सामने पेश होंगे. इस बीच आम आदमी पार्टी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध कहा है. आम आदमी पार्टी ने कहा है कि केंद्र सरकार अब अरविंद केजरीवाल को जेल भेजना चाह रही है. वहीं, सीबीआई का कहना है कि सबूत के आधार पर समन जारी किया गया है. दरअसल, केजरीवाल के लिए एक फोन कॉल मुसीबत बन गया है. आइए जानते हैं उस फोन कॉल में क्या है.

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब नीति मामले में हाल ही अपनी चार्जशीट दायर की है. इसमें शराब घोटाले के मुख्य आरोपी समीर महेंद्रू से अरविंद केजरीवाल की बातचीत का दावा किया गया है. चार्जशीट के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने समीर महेंद्रू के फेसटाइम एप पर बात की थी. समीर महेंद्रू शराब कारोबारी है. ईडी के मुताबिक, बातचीत के दौरान केजरीवाल ने महेंद्रू से कहा था वह आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर पर भरोसा करे. केजरीवाल ने कहा था कि विजय नायर उनका अपना आदमी है.

नायर ने कराई थी फेसटाइम पर बात

चार्जशीट के मुताबिक, पिछले साल 12 और 15 नवंबर को पूछताछ के दौरान समीर महेंद्रू ने अधिकारियों को बताया था कि विजय नायर ने अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी मीटिंग फिक्स कराई थी, लेकिन यह मीटिंग नहीं हो सकी. मीटिंग न होने के बाद विजय नायर ने वीडियो एप फेसटाइम पर अरविंद केजरीवाल की बात कराई.

इसी कॉल के दौरान केजरीवाल ने महेंद्रू से कहा था कि विजय नायर उनके अपने आदमी हैं और उन पर भरोसा किया जा सकता है. दिल्ली शराब घोटाले में विजय नायर भी आरोपी है. जांच एजेंसी के मुताबिक समीर महेंद्रू और विजय नायर ने दिल्ली शराब नीति मामले में दूसरों के साथ मिलकर साजिश रची थी.

आंध्र प्रदेश के सांसद का नाम

ईडी के अनुसार, समीर महेंद्रू विजय नायर के साथ मिलकर काम कर रहा था और राजनेताओं और शराब कारोबारियों के साथ कई बैठकों का हिस्सा रहा था. ईडी ने यह भी बताया था कि केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब के कारोबार के सिलसिले में आंध्र प्रदेश के एक सांसद मगुनता श्रीनिवासलु रेड्डी से मुलाकात की थी. दो प्रमुख गवाहों ने सीबीआई को बताया कि अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आबकारी नीति की ड्राफ्ट कॉपी आबकारी अधिकारी को दी गई और बाद में लागू की गई.

यह भी पढ़ें

'अगर मैं चोर हूं तो कोई ईमानदार नहीं', केजरीवाल के आरोपों पर बीजेपी बोली- दुनिया को ज्ञान बांट रहे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
इमरान खान Vs आतिश अली तासीर: दोनों के मामले कैसे अलग, क्या हैं OCI का नियम
इमरान खान Vs आतिश अली तासीर: दोनों के मामले कैसे अलग, क्या हैं OCI का नियम
Explained: भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget