एक्सप्लोरर

Delhi Excise Case: सीएम अरविंद केजरीवाल से CBI की पूछताछ पर ये है कांग्रेस की रणनीति, नेताओं को दिए खास निर्देश

Delhi Liquor Policy Case: अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने रविवार को पूछताछ के लिए तलब किया है. कई विपक्षी नेताओं ने केजरीवाल के साथ एकजुटता जाहिर की है.

Arvind Kejriwal CBI Interrogation: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार (16 अप्रैल) को आबकारी नीति घोटाले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया है. सीबीआई की ओर से समन किए जाने के बाद कई विपक्षी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ एकजुटता प्रकट की. इसी बीच केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ पर कांग्रेस (Congress) की रणनीति पर बड़ी खबर सामने आई है. 

सूत्रों के कहना है कि कांग्रेस नेताओं को अरविंद केजरीवाल पर बयान ना देने और बीजेपी पर हमला करने के निर्देश दिए गए हैं. शनिवार रात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरविंद केजरीवाल को फोन किया था. सूत्रों ने बताया कि खरगे ने केजरीवाल से फोन पर एकजुटता प्रकट की और दोनों नेताओं की ये राय थी कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए व्यापक विपक्षी एकजुटता होनी चाहिए. 

कांग्रेस ने ये रणनीति बनाई

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक विपक्षी एकजुटता को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने ये रणनीति बनाई है. अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ को लेकर कांग्रेस की रणनीति फिलहाल बयानबाजी से दूर रहने और जरूरत पड़ने पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की है. हालांकि केजरीवाल सरकार की शराब नीति के खिलाफ कांग्रेस ने सबसे पहले शिकायत की थी, लेकिन मौजूदा राजनीतिक हालात में पार्टी के सामने धर्म संकट खड़ा हो गया है. 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने चुप्पी साधी

यही वजह है कि सीबीआई के समन वाली खबर के तत्काल बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने केजरीवाल का इस्तीफा मांगा, लेकिन बाद में उन्होंने भी चुप्पी साध ली. केजरीवाल पर कांग्रेस के नरम रुख से साफ है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन की मजबूत संभावना बन रही है. दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद अब अरविंद केजरीवाल को सीबीआई की ओर से समन किए जाने के विषय पर विपक्षी दल एकजुट नजर आ रहे हैं. 

नीतीश कुमार ने भी किया केजरीवाल का समर्थन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अरविंद केजरीवाल के समर्थन में बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री उनके खिलाफ शुरू की गई सभी कार्रवाइयों का उचित समय पर जवाब देंगे. लोग जानते हैं कि उनके (केजरीवाल) खिलाफ क्या हो रहा है? वह एक जाने-माने व्यक्ति हैं और उन्होंने अपने राज्य में कई विकास कार्य किए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

IMD Weather Update: अप्रैल में ही पड़ने लगी मई वाली गर्मी, इन राज्यों में लू चलने की संभावना, जानिए कब मिलेगी निजात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget