एक्सप्लोरर

केजरीवाल के 'स्कूल चैलेंज' का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- आपके झूठ का ढोल फट चुका है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली के स्कूलों को जाकर देखने की चुनौती दी थी.अब अमित शाह ने केजरीवाल की चुनौती का जवाब देते हुए एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें बीजेपी के सांसंदो ने स्कूलों में जाकर वहां के हालातों का जायजा लिया.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार प्रसार के साथ-साथ आरोप प्रत्यारोप और चुनौतियों का दौर जारी है. जहां अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल को शाहीन बाग जाने की चुनौती दी वहीं केजरीवाल ने अमित शाह को दिल्ली के स्कूलों में जाने की चुनौती दी. इस चैलेंज के बाद अमित शाह ने केजरीवाल को जवाब दिया है.

अमित शाह ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "अरविंद केजरीवाल जी आपने मुझे दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूल देखने के लिए बुलाया था. कल दिल्ली भाजपा के सांसद अलग-अलग स्कूल में गए और देखिए इनका क्या हाल है. इनकी बदहाली ने आपकी शिक्षा की क्रांति के दावों की पोल खोल दी. अब आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना होगा."

शाह ने कई वीडियो को मिलाकर एक वीडियो बनाया है जिसमें स्कूलों की दशा के बारे में बताया गया है. सबसे पहला वीडियो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का है इस वीडियो में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के खजूरी के सर्वोदय विद्यालय में मनोज तिवारी दिखाई दे रहे हैं और स्कूल की इमारत कई जगह से टूटी फूटी दिखाई दे रही है. साथ ही सीवर के ऊपर के ढक्कन खुले दिखाई दे रहे हैं इस वीडियो में एक बच्चा यह भी बोलते हुए दिखाई दे रहा है कि इस स्कूल में पढ़ाई नहीं होती कभी टीचर आते हैं कभी नहीं आते हैं.

अगला पोल खोलने वाला वीडियो दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र का है जहां डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक स्कूल का दौरा किया और वीडियो में भी स्कूल के खराब रखरखाव की तस्वीरें सामने रखी गई है इस वीडियो में टूटी-फूटी हालत में टॉयलेट है गंदगी है और कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं. पूर्वी दिल्ली के ही एक विद्यालय की फोटो विजय गोयल ने डाली है जिसमें टीन की छत में जंग लगी हुई है और खिड़कियों में ना तो दरवाजे हैं ना शीशे हैं बल्कि गत्ते से खिड़की को बंद किया गया है.

अगला वीडियो पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रवेश वर्मा का है जो एक स्कूल की छत दिखा रहे हैं. छत टूटी हुई है और बिल्डिंग की हालत खस्ता हालत में है. इस वीडियो में प्रवेश वर्मा कहते दिखाई दे रहे हैं कि जब बारिश होती है तो स्कूल के अंदर पानी आता है. दीवारों में सीलन है दरारे हैं और बच्चे भी कह रहे हैं कि बारिश की वजह से पानी स्कूल के अंदर आ जाता है. बाद में प्रवेश वर्मा एक चिट्ठी दिखाते हुए कह रहे हैं कि इस बिल्डिंग में दरार है और यह बिल्डिंग गिर सकती है. ऐसा एक पत्र स्कूल के प्रिंसिपल को पीडब्ल्यू डिपार्टमेंट ने लिखा और उस पत्र में लिखा था कि यह बिल्डिंग जो है जर्जर है इसकी छत कभी भी गिर सकती है. इस स्कूल में कभी भी दुर्घटना हो सकती है इसलिए इस स्कूल में पढ़ाई लिखाई ना करवाई जाए लेकिन उसके बावजूद स्कूल चल रहा है.

अगला वीडियो दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी का है और उसमें एक तस्वीर दिखाई गई है जिसमें टूटे हुए टॉयलेट है इसके बाद नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीनाक्षी लेखी है कि स्कूल में खड़े होकर बता रही हैं कि यहां बिल्डिंग जर्जर है पीने के पानी की दिक्कत है एक्स वीडियो मीनाक्षी लेखी बताती है कि 61 फ़ीसदी स्कूलों में प्रिंसिपल नहीं है 45 फ़ीसदी स्कूलों में टीचर्स नहीं है जिसकी वजह से बोर्ड का रिजल्ट छात्रों का खराब हो रहा है और यह वह स्कूल है जहां से डीसी अभी चक्कर लगाकर गई है

उसके बाद पूर्वी दिल्ली के सांसद पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का वीडियो आता इसमें वे टूटे-फूटे टॉयलेट दिखा रहे हैं. एक विद्यालय के अंदर की तस्वीरें और आखरी वीडियो उत्तर-पश्चिम लोकसभा के सांसद हंसराज हंस का है. जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि 1947 यानी कि आजादी से पहले का स्कूल है. यह वर्ल्ड क्लास स्कूल केजरीवाल ने बनवाए हैं? इसके बाद वीडियो खत्म हो जाते हैं. फिर एक ग्राफिक्स प्लेट आती है जिस पर केजरीवाल के फोटो के साथ लिखा हुआ है केजरीवाल जी आपके झूठ का ढोल फट चुका है.

इस तरह से अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री हमेशा को जो स्कूल दिखाने की चुनौती दी थी उस चुनौती का जवाब अमित शाह ने अपने सांसदों के जरिए दिया है और अब जाहिर तौर पर स्कूलों को विकास और पढ़ाई-लिखाई को लेकर जो दावा अरविंद केजरीवाल कर रहे थे उसको लेकर राजनीति और तेज हो जाएगी.

ये भी पढ़ें

दिल्ली चुनाव: अमित शाह ने उठाया टुकड़े-टुकड़े गैंग और शाहीन बाग का मुद्दा, बोले- कांग्रेस और AAP फैला रहे भ्रम दिल्ली चुनाव: मटिया महल से पांच बार विधायक रह चुके हैं शोएब इकबाल, इस बार AAP ने लगाया दांव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों के मेंटेनेंस का बढ़ा खर्च
कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों का बढ़ा खर्च
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा! कोंकण-गोवा और मुंबई में बरसी आफत, बिहार-पूर्वी यूपी में अब भी मानसून की बेरुखी
'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला, कहा- देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं
'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget