एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: अमित शाह ने उठाया टुकड़े-टुकड़े गैंग और शाहीन बाग का मुद्दा, बोले- कांग्रेस और AAP फैला रहे भ्रम

दिल्ली की रिठाला विधानसभा क्षेत्र में अमित शाह ने सभा के दौरान टुकड़े-टुकड़े गैंग और शाहीन बाग का मुद्दा उठाया. अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल को शाहीन बाग जाने की चुनौती भी दी.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग का मुद्दा गर्म होता नजर रहा है. रिठाला विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए नुक्कड़ सभा करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने जनता के बीच शाहिन बाग और जेएनयू के टुकड़े-टुकड़े गैंग का मुद्दा उठाया. अमित शाह ने आरोप लगाया की यही इस आम आदमी पार्टी का वोट बैंक है.

अमित शाह ने कहा, "दो साल पहले जेएनयू में नारे लगे भारत तेरे टुकड़े होंगे. प्रधानमंत्री ने इन नारे लगाने वालों को उठाकर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया. एक साल से कोर्ट केजरीवाल सरकार के पास पर्सीक्यूशन की इजाजत मांग रही है और यह दिल्ली सरकार भारत मां के टुकड़े करने वालों को नारे लगाने वालों को प्रॉसीक्यूशन की मंजूरी नहीं दे रही है. जब तक इनको पर्सीक्यूशन की इजाजत नहीं मिलती है सजा नहीं मिल सकती है. केजरीवाल दिल्ली की जनता को बताएं कि इन टुकड़े-टुकड़े करने वाले गैंग को प्रॉसिक्यूशन की इजाजत दे रहे हो या नहीं."

कांग्रेस-आप फैला रही मुसलमानों में भ्रम

इतना ही नहीं अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी मुसलमानों में भ्रम फैलाकर पूरी दिल्ली में दंगे करा रही है. किसने बसें जलाई, किसने गाड़ियां जलाईं मालूम है या नहीं. अमित शाह ने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा, आप कहते थे कि हम शाहिन बाग वालों के साथ हैं हिम्मत है, तो वहां जाकर बैठो और फिर दिल्ली की जनता यह फैसला करेगी कि वहां बैठने वालों को दिल्ली की सत्ता सौंपनी है या नरेंद्र मोदी को सत्ता सौंपनी है.

कश्मीर से धारा 370 और 35 A का भी किया जिक्र

पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "पीएम मोदी ने सत्तर साल की समस्या का समाधान कर दिया. 370 और 35A के रहते कश्मीर भारत का अंग नहीं बन सकता था. 70 साल से इस जवाहर लाल नेहरू एंड कंपनी ने धारा 370 लगाई थी. राहुल बाबा एंड कंपनी भी इसका विरोध कर रही थी कि मत हटाओ, लेकिन पीएम मोदी ने धारा 370 और 35A को उखाड़ फेंक दिया है."

अमित शाह ने केजरीवाल पर लगाया झूठे वादे का आरोप

अमित शाह ने सभा में कहा, "किसी को शुद्ध पानी पिलाने का अवार्ड मिलता है, किसी को अच्छे रोड बनाने का अवार्ड मिलता है, किसी को बिजली की स्थिति सुधारने का अवार्ड मिलता है, किसी को ग्रामीण राज्य में कृषि का अवार्ड मिलता है, किसी को स्वास्थ्य का अवार्ड मिलता है, किसी को उद्योग में राज्य को आगे बढ़ाने का अवार्ड मिलता है लेकिन केजरीवाल सरकार को इन पांच सालों में कोई भी एक अवार्ड तक नहीं मिला. केजरीवाल सरकार ने जो भी वादे किए उन्हें पूरा नहीं किया.

ये भी पढ़ें

दिल्ली चुनाव: शाहीन बाग के मुद्दे को क्यों भुनाने में जुटी है बीजेपी, यह है इसकी वजह दिल्ली चुनाव: मेगा प्लान के तहत बीजेपी करेगी 5000 सभाएं, PM मोदी भी कर सकते हैं दो रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget