एक्सप्लोरर

Delhi Elections: आदर्श शास्त्री, सुरेंद्र कमांडो समेत इन 15 मौजूदा विधायकों का AAP ने काटा टिकट, देखें पूरी लिस्ट

आम आदमी पार्टी ने 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है और 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं. आप ने 24 सीटों पर पार्टी की तरफ से नए चेहरे उतारे हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया. इस लिस्ट में 24 नए चेहरे शामिल हैं जबकि 15 मौजूदा विधायकों के नाम सूची में नहीं हैं. नए उम्मीदवारों में आतिशी मारलेना, दिलीप पांडेय और राघव चड्ढा शामिल हैं. इन सभी ने 2019 में हुआ लोकसभा चुनाव लड़ा था.

आप ने कांग्रेस से आए 5 नेताओं को दिया टिकट आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस छोड़कर आए पांच नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार को द्वारका सीट से उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पौत्र आदर्श शास्त्री की जगह टिकट दिया है. आप ने हाल में पार्टी में शामिल हुए पांच बार के विधायक रहे शोएब इकबाल को असीम अहमद खान की जगह मटिया महल से उम्मीदवार बनाया है.

पार्टी ने 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काटने के साथ ही बीजेपी के कब्जे वाली चार सीटों पर भी नए उम्मीदवार उतारे हैं. इसके अलावा जिन पांच सीटों पर पार्टी के मौजूदा विधायकों ने पाला बदल लिया था उनकी जगह भी नए उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर कहा कि आगामी चुनावों में 46 मौजूदा विधायक चुनाव लड़ेंगे जबकि 24 सीटों पर पार्टी की तरफ से नए चेहरे होंगे.

वो 15 विधायक जिन्हें नहीं मिला टिकट पंकज पुष्कर (तिमारपुर), राम चंदर (बवाना), सुखबीर दलाल (मुंडका), हजारीलाल चौहान (पटेल नगर), विजेंद्र गर्ग (राजेंद्र नगर), अवतार सिंह (कालकाजी), एन डी शर्मा (बदरपुर), राजू धिंगान (त्रिलोकपुरी), मनोज कुमार (कुंडली), चौधरी फतेह सिंह (गोकुलपुर), असीम अहमद खान (मटिया महल), जगदीप सिंह (हरिनगर), सुरेंद्र ‘कमांडो’ (दिल्ली छावनी), हाजी इशराक खान (सीलमपुर), आदर्श शास्त्री (द्वारका).

दिल्ली चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर AAP में नाराजगी, मौजूदा विधायक एनडी शर्मा ने दिया इस्तीफा

इनकी जगह दिलीप पांडेय (तिमारपुर), जय भगवान उपकार (बवाना), धर्मपाल लाकड़ा (मुंडका), राज कुमार आनंद (पटेल नगर), राज कुमारी ढिल्लो (हरिनगर), विनय कुमार (द्वारका), विरेंद्र सिंह कादयान (दिल्ली छावनी), राघव चड्ढा (राजेंद्र नगर), राम सिंह नेताजी (बदरपुर), रोहित कुमार मेहरोलिया (त्रिलोकपुरी), कुलदीप कुमार (कुंडली), अब्दुल रहमान (सीलमपुर), सुरेंद्र कुमार (गोकलपुर) और शोएब इकबाल (मटिया महल) शामिल हैं.

आप के सभी 70 उम्मीदवार

  1. नरेला - शरद चौहान
  2. बुराड़ी - संजीव झा
  3. तीमारपुर - दिलीप पांडे
  4. आदर्श नगर - पवन शर्मा
  5. बादली - अजेश यादव
  6. रिठाला - महेंद्र गोयल
  7. बवाना - जय भगवान उपकार
  8. मुंडका - धर्मपाल लकड़ा
  9. किराड़ी - ऋतुराज झा
  10. सुल्तानपुर माजरा - मुकेश कुमार अहलावत
  11. नागलोई जाट - रघुविंदर शौकीन
  12. मंगोलपुरी - राखी बिड़ला
  13. रोहिणी - राजेश वंशीवाला
  14. शालीमार बाग - बंदना कुमारी
  15. शकूरबस्ती - सत्येंद्र जैन
  16. त्रीनगर - जितेंद्र तोमर
  17. वजीरपुर - राजेश गुप्ता
  18. मॉडल टाउन - अखिलेश पति त्रिपाठी
  19. सदर बाजार - सोमदत्त
  20. चांदनी चौक - प्रह्लाद सिंह साहनी
  21. मटिया महल - शोएब इकबाल
  22. बल्लीमारान - इमरान हुसैन
  23. करोल बाग - विशेष रवि
  24. पटेल नगर - राजकुमार आनंद
  25. मोदी नगर - शिवचरण गोयल
  26. मदीपुर - गिरीश सोनी
  27. रजौरी गार्डन - धनवती चंदेला
  28. हरि नगर - राजकुमारी ढिल्लों
  29. तिलक नगर - जरनैल सिंह
  30. जनकपुरी - राजेश ऋषि
  31. विकासपुरी - महेंद्र यादव
  32. उत्तम नगर - नरेश बाल्यान
  33. द्वारका - विनय कुमार मिश्र
  34. मटियाला - गुलाब सिंह यादव
  35. नजफगढ़ - कैलाश गहलोत
  36. बिजवासन - बीएस जून
  37. पालम - भावना गौर
  38. दिल्ली कंटोलमेंट - वीरेंद्र सिंह कादयान
  39. राजेंद्र नगर - राघव चड्ढा
  40. नई दिल्ली - अरविंद केजरीवाल
  41. जंगपुरा - प्रवीण कुमार
  42. कस्तूरबा नगर - मदनलाल
  43. मालवीय नगर - सोमनाथ भारती
  44. आरके पुरम - प्रमीला टोकस
  45. महरौली - नरेश यादव
  46. छतरपुर - करतार सिंह तंवर
  47. देवली - प्रकाश जरवाल
  48. अंबेडकर नगर - अजय दत्त
  49. संगम विहार - दिनेश मोहनिया
  50. ग्रेटर कैलाश - सौरभ भारद्वाज
  51. कालका जी - आतिशी
  52. तुगलकाबाद - सहीराम पहलवान
  53. बदरपुर - राम सिंह नेताजी
  54. ओखला - अमानातुल्लाह खान
  55. त्रिलोकपुरी - रोहित कुमार महरौलिया
  56. कोंडली - कुलदीप कुमार मोनू
  57. पटपड़गंज - मनीष सिसोदिया
  58. लक्ष्मीनगर - नितिन त्यागी
  59. विश्वास नगर - दीपक सिंगला
  60. कृष्णानगर - एसके बग्गा
  61. गांधीनगर - नवीन चौधरी दीपू
  62. शाहदरा - रामनिवास गोयल
  63. सीमापुरी - राजेंद्र पाल गौतम
  64. रोहतासनगर - सरिता सिंह
  65. सीलमपुर - अब्दुल रहमान
  66. घोंडा - एसडी शर्मा
  67. बाबरपुर - गोपाल राय
  68. गोकुलपुर - चौधरी सुरेंद्र कुमार
  69. मुस्तफाबाद - हाजी युनूस
  70. करावलनगर - दुर्गेश पाठक

उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सभी को शुभकामनाएं. आत्ममुग्ध नहीं हों. कड़ी मेहनत करें. लोगों को ‘आप’ (पार्टी) में और आपमें काफी विश्वास है. ईश्वर आशीर्वाद दें. ’’ दिल्ली में सभी 70 सीटों पर आठ फरवरी को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी.

दिल्ली चुनाव: नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल, AAP ने इन सीटों पर उतारे अपने बड़े चेहरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget