एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर AAP में नाराजगी, मौजूदा विधायक एनडी शर्मा ने दिया इस्तीफा

Delhi election 2020: आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस बार बदरपुर से राम सिंह नेताजी को टिकट दिया है. राम सिंह सोमवार को ही आप में शामिल हुए हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बदरपुर से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक एन डी शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी पर उम्मीदवारों को टिकट बेचने का आरोप लगाया. दो बार के विधायक राम सिंह नेताजी को आप में शामिल किये जाने के एक दिन बाद शर्मा ने इस्तीफा दिया है. उनके इस्तीफे के कुछ देर बार ही आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया. बदरपुर से राम सिंह नेताजी को टिकट दिया गया है.

नेताजी को आप में शामिल किये जाने को लेकर शर्मा विरोध करते हुए सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर धरने पर बैठ गये थे. शर्मा ने कहा, ‘‘मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. हम साफ सुथरी राजनीति के लिए आप में शामिल हुए थे लेकिन अब आप और अन्य पार्टियों के बीच क्या अंतर रह गया है. मैं 94 हजार वोटों के साथ जीता और उन्हें (नेताजी) 17 हजार मत मिले लेकिन उन्हें पार्टी में शामिल किया गया. स्वयंसेवकों की मेहनत को नजरअंदाज कर दिया गया.’’

उन्होंने कहा कि वह आगामी चुनाव लड़ेंगे लेकिन उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि क्या वह किसी अन्य पार्टी में शामिल होंगे या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनावों के बाद आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की योजना बिजली, पानी की दर बढ़ाने, बसों के किराये में वृद्धि करने और निशुल्क तीर्थयात्रा को बंद करने की है.

विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी द्वारा चुनाव टिकटों को बेचा जा रहा है. दिल्ली विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को होंगे जबकि मतगणना 11 फरवरी को होगी.

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों की घोषणा की, जानें किसको नहीं दिया इस बार टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget